निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति : काश्यप

रतलाम। नगर में निजी अस्पतालों को उनके निर्धारित बेड अनुसार आक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति की जा रही है। विगत 2 दिवस में 250-250 सिलेंडर से अधिक की आपूर्ति की गई है। यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति : काश्यप
निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति : काश्यपSunil Saraswat

रतलाम। नगर में निजी अस्पतालों को उनके निर्धारित बेड अनुसार आक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति की जा रही है। विगत 2 दिवस में 250-250 सिलेंडर से अधिक की आपूर्ति की गई है। यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रहेगी। निजी अस्पताल स्वीकृत क्षमता अनुसार मरीज भर्ती करना जारी रखे।

रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने विधायक चेतन्य काश्यप को निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी। श्री काश्यप ने इस पर तत्काल कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड से चर्चा की और प्रेस को भी श्री डाड से मिलने को कहा।

कलेक्टर ने बताया कि निजी अस्पतालों को बेड अनुसार ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है। इस पर श्री काश्यप ने उन्हें मीडिया को भी ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था की जानकारी देने को कहा, ताकि शहर में भ्रम की स्थिति न बने।

श्री काश्यप ने बताया कि, 'निजी अस्पतालों को नियमित रूप से उनकी स्वीकृत बेड व्यवस्था अनुसार आक्सीजन की पूर्ति होगी। वे अपने अस्पतालों में स्वीकृत व्यवस्था अनुसार मरीज़ों को भर्ती कर उनका उपचार करें। कोरोना महामारी के इस दौर में पीड़ित मानवता की सेवा में कोई पीछे नहीं रहे।'

उल्लेखनीय आम नागरिकों की शिकायत के बाद प्रशासन ने आक्सीजन और रेमडिसिवर इंजेक्शन का आडिट शुरू करवा दिया था। जिसके चलते शहर में अफ़वाह थी कि निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज़ों को भर्ती नहीं किया जाएगा, जिस कारण विधायक चेतन्य काश्यप ने इस संदर्भ में कलेक्टर को निर्देश देकर देकर निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित लोगों को भर्ती जारी करने की जानकारी सार्वजनिक करने का कहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com