लंबे इंतजार बाद भोपाल में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, नियमों के साथ मिलेगा प्रवेश

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी में 15 अक्टूबर से सभी मल्टीप्लेक्स शहरवासियों के लिए खुल जाएंगे। वहीं टॉकीज खुलने के आसार कम हैं।
लंबे इंतजार बाद भोपाल में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स
लंबे इंतजार बाद भोपाल में खुलेंगे मल्टीप्लेक्सSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से जहां स्थिति बीते 7 महीने बाद भी चिंताजनक बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा रियायत देते हुए कई क्षेत्रों को सुरक्षा नियमों के साथ खोल दिया गया है जिसके चलते हाल ही में जारी अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन में सिनेमाघरों को आधी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिसके चलते ही राजधानी में 15 अक्टूबर से सभी मल्टीप्लेक्स शहरवासियों के लिए खुल जाएंगे। वहीं टॉकीज खुलने के आसार कम हैं। बताते चलें कि, राजधानी में 10 सिंगल स्क्रीन और 16 मल्टी प्लेक्स हैं।

कोरोना के नियमों के साथ किए बदलाव

इस संबंध में बताते चलें कि, शहर के सभी मल्टीप्लेक्स कोरोना के सुरक्षा नियमों के साथ जहां खुलने जा रहे हैं वहीं इसे लेकर मल्टीप्लेक्स प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बदलाव के साथ नई व्यवस्था की गई। सेनेटाइजेशन, इंटरवल में खाद्य पदार्थों का यूवी सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाएगा, तो वहीं बैठक व्यवस्था में तीन सीट के बीच दूसरे नंबर की सीट खाली रहेगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थ विक्रय स्थल पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। टाॅकीजों में फिल्मों का प्रदर्शन नहीं होने की वजह दर्शकाें की आधी क्षमता के साथ संचालित करने पर संचालन खर्च की भरपाई नहीं हाेना है।

इन सुरक्षा नियमों का किया जाएगा पालन

इस संबंध में बताते चलें कि, मल्टीप्लेक्स संचालनकर्ता और दर्शकों के लिए सुरक्षा नियम है जिनका पालन करना जरूरी होगा।

1- दर्शकों के साथ कर्मचारियों को फेस कवर अनिवार्य रहेगा।

2- हर शो के बाद सेनेटाइजेशन

3- बिना फेसकवर के एंट्री नहीं मिलेगी।

4- एक परिवार के लोग भी हैं तो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। एक सीट छोड़ एक सीट आवंटित होगी।

5- ग्रिल, रेलिंग, चेयर, डोर हेंडल का सेनेटाइजेशन होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com