कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi अचानक दतिया पहुंची, पीतांबरा पीठ के किए दर्शन

दतिया, मध्यप्रदेश। आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। इस दौरान प्रियंका गांधी गले में पीले रंग का गमछा डाले हुए नजर आयीं।
Priyanka Gandhi अचानक दतिया पहुंची
Priyanka Gandhi अचानक दतिया पहुंचीSocial Media

दतिया, मध्यप्रदेश। आज कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अचानक दतिया पहुंची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सिर को दुपट्टा से ढके हुए और गले में पीले रंग का गमछा डाले हुए नजर आयीं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के दतिया पहुंचने पर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह, देवाशीष जरारिया, जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi सुबह उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के दौरे पर पहुंची थीं और वहां पर तय कार्यक्रमों के बाद यहां आयीं, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

धक्का-मुक्की में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर पड़े :

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला मंदिर के सामने करीब 1.30 बजे तक रुका। वहीं, पुलिस ने कई कांग्रेसियों काे मंदिर के बाहर ही रोक दिया। जब प्रियंका गांधी मां पीतांबरा के दर्शन कर रही थीं, तभी पुलिस की धक्का-मुक्की में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी विश्राम गृह के सामने गिर पड़े।

मीडिया से बनाई दूरी :

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दतिया पहुंचते ही भारी संख्या में कांग्रेसी जमा हो गए थे, किंतु उन्हें बीच में नहीं घुसने दिया गया। इस दौरान जब मीडिया ने बातचीत करनी चाही तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बाद में बात करेंगे। इसके बाद पुलिस ने मीडिया व अन्य कांग्रेस नेताओं सहित लोगों को रोक दिया।

अब प्रियंका गांधी दतिया से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं :

बताते चलें कि, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा में तैनात पुलिस के आलाधिकारी मेटल डिटेक्टर आदि उपकरणों का उपयोग करते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार पर और मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को चेक किया गया। वहीं, अब प्रियंका गांधी दतिया से विशेष विमान के द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com