संभाग के दस हजार स्कूलों में सैनिटाइजेशन के बाद बच्चे अटेंड करेंगे कक्षाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश : राज्य शासन के आदेश पर बुधवार से संचालित होने वाली मिडिल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अधिकारी नियम प्रक्रिया का पालन कराने भाग दौड़ में जुटे हुए हैं।
स्कूल में होता सैनिटाइजेशन
स्कूल में होता सैनिटाइजेशनसांकेतिक चित्र

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य शासन के आदेश पर बुधवार से संचालित होने वाली मिडिल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अधिकारी नियम प्रक्रिया का पालन कराने भाग दौड़ में जुटे हुए हैं। संभाग के करीब दस हजार स्कूलों में सैनिटाइजेशन होगा। उसके बाद ही बच्चों को अंदर प्रवेश दिलाया जाएगा।

संभागीय संयुक्त संचालक भोपाल राजीव तोमर ने कहा है कि 1 सितम्बर से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन प्रत्येक विद्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि संभाग में भोपाल के अलावा रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ जैसे जिलों में मिडिल हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की संख्या 9 हजार 723 है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और परियोजना समन्वयकों से कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीरता से काम किया जाये। उन्होंने बताया है कि प्रत्येक स्कूल में हर कक्षा का सैनिटाइजेशन कराने के लिए प्राचार्य को 2 दिन पहले ही आदेश जारी किए गए थे। विद्यालयों में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया प्रतिदिन चलेगी। तोमर का कहना है कि भारत सरकार की जो गाइडलाइन है। उसके अनुसार स्कूल गेट पर प्रतिदिन बच्चे का टेंपरेचर चेक किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अधिकारी का कहना है कि प्राचार्य हर स्कूल में शासन की गाइडलाइन का पालन करवाएंगे। संभाग कार्यालय स्तर से भी प्रत्येक जिले के लिए निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है। प्रतिदिन विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य सेहत का जायजा भी लिया जाएगा। इधर भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर स्कूल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस संबंध में जिला परियोजना समन्व्यक को निर्देश दिए गए हैं कि वह मिडिल कक्षाओं के संचालन की समस्त तैयारियां जारी रखें। प्रतिदिन हर स्कूल से बच्चों की पढ़ाई की रिपोर्ट ली जाए।

सीबीएसई स्कूलों में कक्षाओं की तैयारी :

शासन द्वारा 1 सितम्बर से छठवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित करने के आदेश जारी हुए तो सीबीएसई स्कूलों में बच्चों को अध्ययन कराने की पूरी तैयारी की है। सहोदय ग्रुप ने सभी स्कूलों से कहा है कि शासन का जो आदेश है। उसके अनुसार कक्षाएं संचालित करवाई जाएं। ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट पीके पाठक ने कहा कि सरकार की जो गाइड लाइन है उसी के अनुसार बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा। कक्षाओं में प्रत्येक नियम का पालन करवाया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com