चुनावी शोर थमने के बाद आज असम जाएंगे कमलनाथ, कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

भोपाल, मध्यप्रदेश। असम विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 47 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होनी है, इस बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ असम दौरे पर रहेंगे।
आज असम जाएंगे कमलनाथ
आज असम जाएंगे कमलनाथSocial Media
Submitted By:
Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। असम विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 47 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होनी है, पहले चरण के जनादेश से राज्य की सत्ता के भविष्य का फैसला होना है, बता दें कि असम में पहले चरण के चुनाव को लेकर कल तक बीजेपी और कांग्रेस ने ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार किए वहीं चुनावी शोर थमने के बाद आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ असम दौरे पर रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा :

बता दें कि असम में पहले चरण का चुनाव प्रचार प्रसार खत्म हो गया है और कल वोट डाले जाएंगे, इस बीच आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ असम जाएंगे और सुबह 11 बजे कमलनाथ गुवाहाटी पहुंचेंगे। वहीं 12 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता करेंगे, इसके बाद कांग्रेस कार्यकताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आज दिनांक 26 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दोपहर 12:00 बजे असम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”

बताते चलें कि कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान असम दौरे पर थे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में चुनावी सभा संबोधित किया था और दिन में गुवाहाटी के खानापारा स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया था। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- CM शिवराज ने असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा संबोधित किया। आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के पहले चरण के लिए गुरुवार शाम से प्रचार थम गए अब शनिवार को मतदान होगा, वहीं बताते चलें कि दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण में 40 सीट के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co