धार: कृषि विभाग ने की नकली जैविक खाद को लेकर एक और बड़ी कार्यवाही

धार, मध्य प्रदेश : धार जिले में नकली खाद पकड़ने की कार्यवाहियाँ कृषि विभाग की टीम द्वारा की जा रही हैं इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि धार जिले में नकली खाद बनाने का काम काफी समय से चलता आ रहा था।
कृषि विभाग ने की नकली जैविक खाद को लेकर एक और बड़ी कार्यवाही
कृषि विभाग ने की नकली जैविक खाद को लेकर एक और बड़ी कार्यवाहीNamita Rathore

हाइलाइट्स

  • धार जिले में कुछ दिनों से नकली खाद पकड़ने की बड़ी कार्यवाही जारी

  • रासायनिक उर्वरक के नाम पर किसानों को बेच रहे हैं मिलावटी खाद

  • कृषि विभाग अधिकारी आर.एल. जामरे के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम

  • इस तरह कार्यवाही कर कुल 96 बैग जब्त किये गये हैं

  • अभी तक की कार्यवाहियों में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही

राज एक्सप्रेस। धार जिला मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। धार जिले में कुछ दिनों से जिस प्रकार नकली खाद पकड़ने की कार्यवाहिया कृषि विभाग की टीम द्वारा की जा रही है इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि धार जिले में नकली खाद बनाने का काम काफी समय से चलता आ रहा था। कृषि भूमि में लगातार हो रहे खाद के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। रासायनिक उर्वरक के नाम पर किसानों को मिलावटी खाद बेचने वाले मिलावाटखोरों के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा किसानों से मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए कुछ दिनों से लगातार मुहिम चलाई जा रही है।

कृषि विभाग अधिकारी के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम

नकली जैविक खाद को लेकर बड़ी कार्यवाही में आज कृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी आर.एल. जामरे के निर्देशन में नकली जैविक खाद बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर तहसील के ग्राम लाबरिया में श्रीराम पिता मेवालाल जायसवाल के यहां पर कृषि विभाग की टीम द्वारा नकली जैविक खाद को लेकर दबिश दी गई।

अभी तक की कार्यवाहियों में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही

कृषि विभाग के सहायक संचालक डी.एस. मोर्य ने बताया कि, श्री जायसवाल के यहां से गुजरात नर्मदा वेली फर्टीलाईजर्स एण्ड केमिकल कम्पनी के नर्मदाफास 20.20.0 के 48 बैग, रॉयल ऐग्रोटेक मेघनगर के गिरधर क्यू-20 प्रतिशत, एम.जी.-5 प्रतिशत, एस.यु.-2० प्रतिशत के 32 बैग, रॉयल ऐग्रोटेक मेघनगर के नर्मदा गोल्ड का एक बैग, रॉयल ऐग्रोटेक मेघनगर किसान गोल्ड 4 बैग, गुजरात स्टेट फर्टि. एण्ड केमिकल जिला बड़ोदरा गुजरात के ए.पी.एस. सरदार 20.20.0.13 के 12 बैग इस तरह कार्यवाही कर कुल 96 बैग जब्त किये गये हैं। उक्त कार्यवाही कृषि विभाग द्वारा की जा रही नकली जैविक खाद को लेकर की गई कार्यवाहियों में से बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com