मप्र के कृषि मंत्री किसानों को अपने हेलीकॉप्टर में लेकर हुए रवाना

मध्य प्रदेश के युवा कृषि मंत्री सचिन यादव सुर्खियों में हैं। किस्सा है भी बड़ा रोचक , जानिए ऐसा क्या हुआ कि कृषि मंत्री से मिलने आये किसानों को मंत्री स्वयं हेलीकॉप्टर में बैठा कर वापिस छोड़ने गए..
मप्र के कृषि मंत्री किसानों को अपने हेलीकॉप्टर मे लेकर हुए रवाना
मप्र के कृषि मंत्री किसानों को अपने हेलीकॉप्टर मे लेकर हुए रवाना Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने तीन किसानों को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा लिया था। अब आपके मन में भी प्रश्न उठ रहा होगा कि, आखिर कृषि मंत्री ने किसानों के साथ हेलीकॉप्टर में क्यों बैठे थे? दरअसल, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव भोपाल से कुक्षी के लिए रवाना होने वाले थे।

इस दौरान तीन किसान उनसे मिलने भोपाल स्थित उनके आवास पर पहुंचे। तीनों किसान भी अपनी शिकायत लेकर कुक्षी से ही भोपाल आए थे। कृषि मंत्री को तुरंत रवाना होना था, मुश्किल ये थी कि अगर वो रवाना हो जाएंगे तो उनसे बात नहीं हो पाएगी। इस स्थिति में किसानों की समस्या को हल करने के लिए कृषि मंत्री ने सोचा इन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा लेते हैं। रास्ते में उनसे बात भी हो जाएगी और सभी अपने घर वापस भी लौट जाएंगे। फिर क्या था तीनों किसान के साथ कृषि मंत्री कुक्षी के लिए रवाना हो गए।

अब इन तीनों किसानों ने (थान सिंह रावत, पदम सिंह चौहान और कन्हैया लाल पटेल) ने भोपाल से कुक्षी तक का सफर हेलीकॉप्टर में मंत्री सचिन यादव के साथ किया। इस दौरान मंत्री ने उनसे जिले की कृषि संबंधी योजनाओं और किसानों की समस्याओं पर भी बातचीत की। हवाई सफर के बीच में मंत्री ने किसानों के साथ हेलीकॉप्टर में सेल्फी भी ली। तीनों किसानों के लिए ये बेहद खास मौका था, क्योंकि जो किसान, मंत्री के पास अपनी समस्याओं को लेकर मिलने भोपाल गए हुए थे वही मंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में लेकर वापस आए, इतना ही नहीं तसल्ली से उनकी समस्याओं पर बातचीत भी की।

कृषि मंत्री सचिन यादव के इस सहज और सरल व्यवहार से जनप्रतिनिधयों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। ऐसी घटनायें ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी हैं। जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए हर पल मौजूद रहते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co