भोपाल: एयर इंडिया की फ्लाइट हुई रद्द, यात्रियों का हंगामा

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश की राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट में उस समय यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया, जब उन्हें पता चला कि, पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
एयर इंडिया की फ्लाइट हुई रद्द
एयर इंडिया की फ्लाइट हुई रद्दSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश की राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट में उस समय यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया, जब उन्हें पता चला कि, पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की फ्लाइट रद्द होने के कारण भड़के यात्रियों ने हगांमा कर दिया।

क्या है मामला:

दरसअल आज यानी सोमवार सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने के कारण हंगामा कर दिया। बता दें कि, जैसे ही यात्रियों को इस बात का पता चला कि, पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है, तो यात्रियों ने इसका कारण और उन्हें दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करवाने के लिए एयरपोर्ट पर ही हंगामा करने लगे। एयरपोर्ट से मिली सूचना के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी है।

यात्रियों के मुताबिक

पुणे एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 10 :30 बजे आती है। आपको बता दें कि एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली से भोपाल जाने के बाद भोपाल से पुणे जाती है। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया फ्लाइट रद्द कर दी गई है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुए। मिली जानकारी के अनुसार करीब 70 से 80 यात्रियों को भोपाल से पुणे जाना था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co