गलत लैंडिंग के कारण हवाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत

घटना तकरीबन रात 10 बजे की है। जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि, इस घटना कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हवाई विमान दुर्घटनाग्रस्त
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हवाई विमान दुर्घटनाग्रस्तSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीती रात एक हवाई विमान क्रैश हो जाने से दो पायलट की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जाहिर किया।

कोहरा भी इस घटना का कारण है

सागर से 14 किमी दूर ढाना हवाई पट्टी के पास तकरीबन रात 10 बजे यह हादसा हुआ। माना जा रहा है कि, घने कोहरे के चलते पायलेट रनवे का अंदाजा नहीं लगा पाए और विमान गलत जगह पर लैंड हो गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि, लैंडिंग के दौरान विमान बगल के एक खेत में चला गया और फिर क्रैश हो गया। हादसे के दौरान विमान में मौजूद ट्रेनर पायलट अशोक मकवाना और ट्रेनी पायलेट पीयूष चंदेल की मौत हो गई।

हवाई विमान चाइम्स एकेडमी का था। चाइम्स एकेडमी के स्थानीय पदाधिकारी राहुल शर्मा ने घटना की पुष्टि की। प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाई विमान का मॉडल Cessna 172 है। इसका कॉकपिट शीशे का होता है और रात में उड़ान भरने की व्यवस्था भी होती है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को रात में ही घटना की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से हादसे के बारे में जनता को जानकारी दी और साथ ही शोक भी जताया।

वहीं राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी घटना में दोनों पायलट की मौत पर शोक जताया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com