ग्वालियर : भले ही गले मिल लें पर मिलन कभी नहीं होगा

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सिंधिया को लेकर किया कटाक्ष। ग्वालियर पूर्व व ग्वालियर में जाकर की कई बैठकें।
अजय सिंह ने ग्वालियर में जाकर की कई बैठकें
अजय सिंह ने ग्वालियर में जाकर की कई बैठकेंSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। उप चुनाव को लेकर प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है ओर इस दौरान भाजपा ने जहां सभाएं एवं रोड शो की वहीं कांग्रेस ने बैठकें कर जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को अंचल के गोहद, मेहगांव एवं मुरैना में कई बैठके की ओर शाम को ग्वालियर लौटकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कई मौहल्लों में जाकर बैठकें की। इस दौरान अजय सिंह ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गले भले ही मिल लो पर मिलन कभी नहीं हो सकेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह उर्फ राहुल भैया का कहना है कि प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस-भाजपा के बीच का नहीं है बल्कि इस उप चुनाव में चुनाव जनता लड़ रही है। जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देने तैयार बैठी हुई है। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि दो लोग राजनीति में ऐसे हैं, एक बिना सत्ता के नहीं रह सकता, दूसरा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है, लेकिन उनको यह नहीं पता कि अब जनता समझ रही है कि ये लोग कौन है। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का स्थापित नेतृत्व कभी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं अपनाएगा, चाहे वे कितने भी लोगों के घर जाकर चाय पी ले। भाजपा के जिन लोगों की राजनीति, सिंधिया की खिलाफत से शुरू और अंत होता था, वह साथ कैसे आ सकते हैं? उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को सिंधिया क्या कहते थे सबको पता है। क्या शिवराज सिंह चौहान उन बातों को भूल गए होंगे? इन लोगों के गले मिल गए हैं, लेकिन मिलन कभी नहीं होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही कहे कि वह भाजपा में रहेंगे, लेकिन दो-तीन साल बाद पता चलेगा कि सिंधिया आखिर कहां रहते हैं। शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मौहल्लो में जाकर बैठके करते हुए अजय सिंह ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप बताओ कि जिनको आपने चुना था उन्होंने आपसे पूछा कि हम भाजपा में जा रहा है, अगर ऐसा नहीं किया तो फिर मतदान के लिए उनको अपने मत से जवाब देना चाहिए, क्योंकि यह उप चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिकरवार, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री यदुनाथ सिंह तोमर सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co