सीएम शिवराज सिंह के साथ 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे सभी मंत्री
सीएम शिवराज सिंह के साथ 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे सभी मंत्रीSocial Media

सीएम शिवराज सिंह के साथ 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे सभी मंत्री, कई पहलुओं पर होगी चर्चा

खबर है कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सभी मंत्रियों के साथ 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे। यहां अलग-अलग मंत्री समूह के साथ-साथ बैठकें भी होंगी।

भोपाल, मध्य प्रदेश। एमपी की भाजपा सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीजेपी अब 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएगी। इसी बीच खबर आई है कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान सभी मंत्रियों के साथ 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे।

एक बस में सवार होकर जाएंगे सभी मंत्री:

बता दें कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे। सभी मंत्री भी उनके साथ पचमढ़ी जाएंगे। बताया जाता है कि, सभी मंत्री एक बस में सवार होकर पचमढ़ी जाएंगे। बताया तो यह भी जा रहा है कि, भोपाल व पचमढ़ी जाने के रास्ते में किसी ढाबे/होटल पर रुककर सीएम शिवराज सिंह चौहान और सभी मंत्री भोजन व स्वल्पाहार लेंगे। पचमढ़ी में ही सभी मंत्री और मुख्यमंत्री 2 दिन तक एक होटल में रहेंगे, जहां पर अलग-अलग मंत्री समूह के साथ-साथ बैठकें भी होंगी।

विभिन्न पहलुओं पर होगा मंथन:

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह की कैबिनेट की बैठक होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में होगी। कैबिनेट की बैठक के साथ अलग-अलग मंत्री समूहों से भी सीएम चर्चा करेंगे। सीएम शिवराज अपने मंत्रिमंडल के साथ दो दिन हरी-भरी वादियों से घिरे हिलस्टेशन पचमढ़ी में मंथन करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2023 का चुनाव है।

2 दिन के लिए जाएंगे पचमढ़ी:

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए सरकार की प्राथमिकताओं से मंत्रियों को अवगत कराएंगे। इस दौरान सरकार तीन दिन तक पचमढ़ी से ही चलेगी। सीएम और सरकार के मंत्री 25 मार्च से 27 मार्च तक पचमढ़ी में रहेंगे। बताया जा रहा था कि, पहले यह कार्यक्रम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में तय किया गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। इसके अलावा बजट सत्र समाप्त होते ही सभी पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे।

ये भी देखें- France: Eiffel Tower की ऊंचाई में हुआ इजाफा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co