भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणाSocial Media

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट

भोपाल, मध्यप्रदेश। वीडी शर्मा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। अब फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक कलसिंह भाबर द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

मध्यप्रदेश भाजपा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

सभी नवनियुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्षों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं : भाबर

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने ट्वीट कर कहा कि सभी नवनियुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्षों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं

मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा :

मिली जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना, उज्जैन, निवाड़ी, भोपाल और आगर मालवा के बाद अब रायसेन, धार और खरगोन जिले जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

बताते चलें कि बीते दिनों ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसमें पन्ना जिले से राम मनोहर सिंह, उज्जैन ग्रामीण से सुरेश राठौड़, निवाड़ी से मुद्रा आदिवासी को, भोपाल ग्रामीण से राधेश्याम, आगर मालवा से शिवनारायण भिलाला को जगह मिली।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा, देखें लिस्ट

वहीं, कल ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ​ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की थी। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव संचालन समिति में कविता पाटीदार को समिति का संयोजक बनाया गया है। वही चुनाव संचालन समिति में बाकी नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। कई मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल है, संगठन के तमाम बड़े चेहरे भी समिति में शामिल किए गए हैं।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 3 और जिला अध्यक्षों की घोषणा
BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने आगामी पंचायत चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की घोषणा की

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com