भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणाSocial Media

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा, देखें लिस्ट

भोपाल, मध्यप्रदेश। वीडी शर्मा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हैं वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। बता दें कि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

मध्यप्रदेश भाजपा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।

यहाँ देखें लिस्ट

  1. पन्ना जिले से राम मनोहर सिंह

  2. उज्जैन ग्रामीण से सुरेश राठौड़

  3. निवाड़ी से मुद्रा आदिवासी को

  4. भोपाल ग्रामीण से राधेश्याम

  5. आगर मालवा से शिवनारायण भिलाला

नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं : कलसिंह भाबर

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने ट्वीट कर कहा कि नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।

आपको बताते चलें कि, जनवरी में मध्य प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान किया था इसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिनमें सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा वाल्मीक, आलोक शर्मा, सीमा सिंह, जीतू जिराती, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बहादुर सिंह सौंधिया, चिंतामणि मालवीय और पंकज जोशी शामिल थे।

वहीं, बीजेपी की इस कार्यकारिणी में तीन विधायक और दो सांसदों को जगह मिली, जबकि वैभव पवार को बीजेपी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। वीडी शर्मा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभुदायल कुशवाह, राजेश पांडेय, विधायक मनीषा सिंह, नंदिनी मरावी, आशीष दुबे, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल को प्रदेश मंत्री बनाया गया। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया अपनी टीम का ऐलान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com