नगर निगम चुनाव
नगर निगम चुनावSyed Dabeer Hussain - RE

Anuppur : जीतने के बाद अध्यक्ष की राह पर जाएंगे माननीय

अनूपपुर, मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय अनूपपुर, पसान, डोला, डूमरकछार, बनगवां के पार्षद पद के परिणाम घोषित।
Summary

पार्षद का चुनाव जीतने के लिए कई माननीयों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, कुछ आगे निकले तो फिर भी कई पीछे ही रह गये। अब रणनीति अध्यक्ष की राह ढूंढ रही है, कई दिग्गज दावेदार नजर आ रहे है, लेकिन दिग्गजों के लिए यह भी एक कठिन ठगर है। कई मननीयों के सपने टूटेंगे तो कई पार्षद ही रह जायेंगे।

अनूपपुर, मध्यप्रदेश। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नगरीय निकाय अनूपपुर, पसान, डूमरकछार, बनगवॉ, डोला के पार्षद पदों का मतदान ईव्हीएम द्वारा 13 जुलाई को संपन्न हुआ था, उसकी मतगणना 20 जुलाई बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में संबंधित नगरीय निकायों के चिन्हित मतगणना स्थलों पर प्रात: 9:00 बजे से प्रारंभ हुई।

अनूपपुर के यह रहे परिणाम :

नगरीय निकाय अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 1 से अंजुलिका सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से संजय चौधरी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 3 से रियाज अहमद निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 से दीपक कुमार शुक्ला इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 से संध्या राय भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 6 से गणेश रौतेल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 7 से डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 से रीनू गुड्डा सोनी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से अनिल कुमार पटेल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 10 से मुन्नी बाई कोल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 11 से प्रवीण कुमार सिंह चंदेल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 12 से सुनीता (राधिका) जयकिशन बियानी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 से सोनाली पिन्टू तिवारी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 14 से श्रीमती कंचन गजेन्द्र सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 15 से सुभाष चन्द्र पटेल निर्दलीय विजय घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

पसान के परिणाम :

नगरीय निकाय पसान के वार्ड क्रमांक 1 से पूजा सिंह गोंड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से गीता यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से सविता सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 से विकास जायसवाल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 5 से सरोज लोधी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 6 से अलका जायसवाल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 7 से अजय ताराचंद्र यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से पुष्पा सिंह श्याम इंडियन नेषनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से सुषील कुमार (चुन्ना) भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 10 से चैनू इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से आफरीन बिलाल हुसैन इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से अब्दुल कलाम भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 13 से दीपक कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 14 से दीपाली साहू भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 15 से अर्चना कुमारी उर्फ अर्चना मुगेरिया भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 16 से शकुन पनिका भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 17 से राम अवध सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 18 से इन्द्रलाल केवट निर्दलीय विजय घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

डोला के परिणाम :

नगरीय निकाय डोला के वार्ड क्रमांक 1 से अवधेष कुमार राय निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से रुकमुन निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से पूनम महादेव भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 4 से प्रियंका सिंह इण्डियन नेषनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 से माया शैलेष प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती रीनू कोल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 7 से रविशंकर (छोट्टन) तिवारी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 8 से सिरवन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से पंकज दुबे शिवसेना, वार्ड क्रमांक 10 से संतोष सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से तेरसिया बाई भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 12 से गोविन्द प्रसाद प्रजापति इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 से जगदीष प्रसाद जायसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से प्रीति सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 15 से पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

डूमरकछार के परिणाम :

नगरीय निकाय डूमरकछार के वार्ड क्रमांक 1 से चंदा देवी मेहरा भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से बिजेन्द्र कुमार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से बिड्डू कृष्णानंद शर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से निर्भय नारायण राव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 से कु. कंचना मेहता भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से दिव्या मेहता भाजपा, वार्ड क्रमांक 7 से सविता यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से रवि सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से डॉ. महेष कुमार चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 से जितेन्द्र कुमार चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से श्री रंजीत कुमार वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से सुनील कुमार चौरसिया भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से रीता पालीवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से पारवती गोंड़ निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 15 से राकेष दीवान निर्दलीय विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

बनगवां (राजनगर) के परिणाम :

नगरीय निकाय बनगवां (राजनगर) के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती पार्वती पनिका निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती राजकुमारी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से श्रीमती ललई कोल भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती आशा जायसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती सरला सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती सविता देवी बृजेष निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती रीता कलशा भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से श्री गिरजा प्रसाद विष्वकर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से मनोज चंदेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती संगीता सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से विकास प्रताप सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 12 से समय लाल पटेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 से प्रमोद कुमार शुक्ला निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से यशवंत सिंह निर्दलीय एवं वार्ड क्रमांक 15 से श्री धनंजय सिंह कांग्रेस विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

कलेक्टर ने जताया आभार :

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत जिले के अनूपपुर, पसान, डोला, डूमरकछार, बनगवॉ में सम्पन्न मतगणना को शांतिपूर्ण निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना द्वारा मतगणना कार्मिकों, पुलिस एवं शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों व अभ्यर्थियों तथा व्यवस्था में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com