प्रख्यात नृत्यांगनाओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य की रसमय प्रस्तुति
प्रख्यात नृत्यांगनाओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य की रसमय प्रस्तुतिSitaram Patel

शरद महोत्सव पर प्रख्यात नृत्यांगनाओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य की रसमय प्रस्तुति

अनूपपुर, मध्यप्रदेश : शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी की सरल, सहज की प्रस्तुति के साथ कोलकाता निवासी प्रख्यात कुचिपुड़ी कलाकारा अयाना मुखर्जी ने कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति से शुरुआत की।

अनूपपुर, मध्यप्रदेश। ऐ गिरी नंदनी नंदिता मेदिहनी विश्व विनोदनी, नन्दननुते गिरीवर विन्ध्य शीरोधी नीवासिनी विष्णु विलासनी विष्णुनुते जय जय हे महिशासुर मर्दिनी जैसी अलग-अलग शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी (Kuchipudi Dance) की सरल, सहज की प्रस्तुति के साथ कोलकाता निवासी प्रख्यात कुचिपुड़ी कलाकारा अयाना मुखर्जी (Ayana Mukherjee) ने कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति से शुरुआत की। उन्होंने अपने नृत्य और विभिन्न नृत्य मुद्राओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद व रजा फाउण्डेशन एवं प्रणाम मध्यप्रदेश द्वारा पर्यटन, कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने सैयद हैदर रजा जनशताब्दी वर्ष अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि के प्रांगण में 19 अक्टूबर की शाम शरद महोत्सव की पूर्व संध्या पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य संध्या का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

चार विधाओं में नृत्य की प्रस्तुति :

कुचिपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी द्वारा चार विधाओं में अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। थाली की धार पर खड़े होकर प्रस्तुत नृत्य मुद्राओं की कला की दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में युगल कथक कलाकार मानसी शर्मा, इशिता लाल ने राजराजेश्वरी अष्टक, रानी रूपमति एवं बाज बहादुर की कथा, मीरा भजन और मोक्ष की मुद्राओं को व्यक्त करते हुए युगल नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक कार्यक्रम स्थल पर ठहरे रहे। कथक कलाकार मानसी शर्मा ने 'तराना' की एकल प्रस्तुति दी जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया। कथक नृत्यांगनाओं ने अपने गुरु अल्पना बाजपेयी के संयोजन में नृत्य प्रस्तुति को तैयार किया था। नृत्य के संगीत, ताल, राग का भी संयोजन कमाल का था। संजीव अभयंकर के संगीत पर अद्धा तीन ताल पर आधारित मीरा भजन मीरा के प्रभु गिरधर नागर, राधा के मनमोहना की प्रस्तुति से कलाकार मानसी शर्मा एवं इषिता लाल को खूब सराहना मिली।

मुख्य रूप से रहे उपस्थित :

इस अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश भू-भास्कर यादव, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत सीईओ हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एस.डी.एम. कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारगण व भारतीय संस्कृति के संवाहक श्रोतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com