नवनियुक्त भाजपा मप्र सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा
नवनियुक्त भाजपा मप्र सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्माSocial Media

मध्यप्रदेश: शर्मा को प्रदेश भाजपा सह संगठन मंत्री नियुक्त किया

मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले भाजपा में नई नियुक्ति, हितानन्द शर्मा को प्रदेश भाजपा सह संगठन मंत्री बनाया।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक तरफ आगामी समय में 27 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं तो दूसरी तरफ भाजपा अपनी टीम को मजबूत कर रहीं हैं। जिसके लिए नए चेहरों की नियुक्ति प्रदेश भाजपा में हो रही हैं। इसी बीच संघ के पूर्व प्रचारक हितानन्द शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया हैं।

शर्मा की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है तथा घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र लिखकर की हैं। बताया जा रहा है कि शर्मा को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। यह संगठन महामंत्री सुहास भगत का सहयोग करेंगे साथ ही उपचुनाव में अहम भूमिका रहेंगी।

हितानन्द शर्मा को बनाया भाजपा मध्यप्रदेश सह संगठन मंत्री
हितानन्द शर्मा को बनाया भाजपा मध्यप्रदेश सह संगठन मंत्रीSocial Media

बता दें कि हितानन्द शर्मा वर्तमान में विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त के संगठन मंत्री थें, इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से विदिशा और शिवपुरी विभाग के विभाग प्रचारक थें। शर्मा 1995 से संघ के प्रचारक रह चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी बधाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com