आरिफ़ मसूद और पीसी शर्मा ने चलाई सायकिल, केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा

भोपाल, मध्यप्रदेश : युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में राजभवन का घेराव करने शनिवार को साइकिल रैली निकाली।
आरिफ़ मसूद और पीसी शर्मा ने चलाई सायकिल
आरिफ़ मसूद और पीसी शर्मा ने चलाई सायकिलShamim Khan

हाइलाइट्स :

  • महंगाई के खिलाफ युकां की सायकिल रैली

  • कांग्रेसियों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी में युवक कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शनिवार को राजभवन का घेराव करने साइकिल रैली निकाली। पुलिस ने रैली को लिली टॉकीज के पास रोक कर कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में राजभवन का घेराव करने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। बुधवारा में चार बत्ती चौराहा से रैली दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर बैंड मास्टर चौराहा थाना तलैया से लिली टॉकीज तक चली। इस रैली में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि, "मध्यप्रदेश मे पेट्रोल-डीजल पर सबसे अधिक 39 प्रतिशत वैट की दर है। इस कारण अन्य राज्यों की तुलना मे यहां पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत अधिक है। जनता को बीजेपी सरकार में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल को जीएसटी से बाहर रखकर देश की जनता के साथ धोखा किया है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी मे लाया जाए, जिससे आम जनता को ईंधन के बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके।"

वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि "अब जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार पेट्रोल कंपनियों पर लगाम लगाने में असफल है। ईंधन दामों में भी लगातार मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि, बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। केन्द्र और राज्य की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। गरीबों पर महंगाई की मार से जनता बेहाल है। जिस तरह पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उससे जीवन यापन दूभर हो गया है। जब तक दाम कम नहीं किए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com