खंडवा: लगातार वर्षा के बाद किसानों की फसलों पर इल्लियों का प्रकोप

खंडवा, मध्यप्रदेश: लगातार हो रही वर्षा के बाद किसानों की फसलों पर इल्लियों का प्रकोप सैकड़ों हेक्टयर क्षेत्र में फसले हुई नष्ट खेतों का निरीक्षण कर रहे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी।
किसानों की फसलों पर इल्लियों का प्रकोप
किसानों की फसलों पर इल्लियों का प्रकोपSocial Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश भर में हो रही लगातार बरसात के बाद किसानों की फसलों पर इल्लियों ने अटैक कर दिया है, आर्मी वर्म नाम की इल्ली किसानों की मक्का की फसल को नष्ट कर रही है। जिले के कृषि विभाग के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आपात बैठक बुला कर इस समस्या से निदान की कोशिशें शुरू कर दी है।

आर्मी वर्म नामक काली इल्ली का प्रकोप:

अति वर्षा से किसानों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है, किसान काफी परेशान दिखाई दे रहें हैं। खंडवा जिले के किसानों पर वर्तमान में दोहरी मार पड़ रही है, एक ओर जहां लगातार बरसात के कारण खेतो में पानी भर रहा है, वंही आर्मी वर्म नामक काली इल्ली का प्रकोप भी फसलों को उजाड़ रहा है, इस इल्ली का जैसा नाम है वैसा ही इसका काम भी है। आर्मी वर्म इल्ली की खुद की एक सेना है, जो एक साथ किसान के खेत मे खड़ी फसलों को खत्म कर रही है। यह इल्ली जिस भी खेत मे पंहुची वंहा की मक्का की हरी भरी लहलहाती फसल को पूरी तरह चट कर गई है। कई किसानों की सैकड़ो हेक्टयर भूमि पर लगी हुई मक्का की फसल इस इल्ली के प्रकोप से नष्ट होने की कगार पर पंहुच गई है।

इल्ली का प्रकोप
इल्ली का प्रकोप

किसानों की मेहनत को खाक में मिलाने को अतुर :

जरा गौर से देखिए किस तरह यह इलिया किसानों की मेहनत को किस तरह खाक में मिलाने को अतुर है, वही यह इलिया नही किसानों की जैसे दुश्मन हो किसान बड़ी मेहनत से फसलों की देख रेख करता है पर इस इल्ली रूपी प्रकोप किसानों की मेहनत को बढ़ा रही है, अति वर्षा से किसान काफी परेशान, तो है ही ऊपर से आर्मी वर्म जैसी बीमारी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।

इल्ली का प्रकोप
इल्ली का प्रकोप

मक्के की फसल कर दी है ख़राब :

लगातार खेतों में खड़ी मक्का की फसल खराब होने की सूचनाओं के प्राप्त होने पर कृषि विभाग और कृषि वैज्ञानिकों ने दल बनाकर अत्यधिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में जाकर मौके पर निरीक्षण किया, वहीं किसानों को इसके प्रकोप से निपटने के उपाय भी बताए जा रहे है। जिले के पंधाना ब्लॉक अंतर्गत आने-वाले गुड़ी खेड़ा के किसानों के खेतों में फसलों का जायजा लेने पंहुचे कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी भी इस इल्ली के प्रकोप को देखकर आश्चर्य चकित रह गए है। उन्होंने किसानों को इस इल्ली से बचाव के लिए रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग के अलावा प्रकास की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए है।

इल्ली का प्रकोप
इल्ली का प्रकोप

किसानों की फसलों पर आए संकट :

किसानों की फसलों पर आए इस संकट ने पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की कमर तोड़कर रख दी है किसानों को जिस मक्का फसल से लाखों की आय की उम्मीद थी, अब लागत निकलना भी मुश्किल दिखाई दे रही है, अब किसानों को सरकार से उम्मीद है कि, इस आपदा के समय वह किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देकर उनकी भरपाई करने का प्रयास कर उनकी मदद करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com