भोपाल : अयोध्या नगर थाने के 2 कांस्टेबल ने हीरा व्यापारी से लूटे 5 लाख

भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। इस मामले के तहत दो आरक्षकों (कांस्टेबल) ने मिलीभगत से एक कंपनी के कर्मचारी से अवैध राशि लेकर झूठी कहानी बनाकर थाने के इंस्पेक्टर को सुनाई।
भोपाल : अयोध्या नगर थाने के 2 कांस्टेबल ने हीरा व्यापारी से लूटे 5 लाख
भोपाल : अयोध्या नगर थाने के 2 कांस्टेबल ने हीरा व्यापारी से लूटे 5 लाखSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। भारत में जबसे कोरोना की एंट्री हुई है तब से या तो काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं या फिर आर्थिक मंदी से परेशान हैं। ऐसे में लोग अब गलत रास्ता चुनते नजर आरहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। इस मामले के तहत दो आरक्षकों (कांस्टेबल) ने मिलीभगत से एक कंपनी के कर्मचारी से अवैध राशि लेकर झूठी कहानी बनाकर थाने के इंस्पेक्टर को सुनाई।

क्या है मामला :

दरअसल, दिनांक 10 जुलाई की रात्रि 8:00 से 8:30 बजे थाना अयोध्या नगर के आरक्षक सुमित बघेल एवं विनोद रावत ने गश्त के दौरान एक कंपनी के कर्मचारी से अवैधानिक रूप से 5 लाख रुपए की रकम ली और अयोध्या नगर के थाना प्रभारी को झूठी कहानी सुनाते हुए बताया कि, ' दो स्कूटी सवार व्यक्ति चेकिंग के दौरान 3 लाख रुपए उनकी मोटरसाइकिल के बैग में रखकर चले गए। इसके अलावा उन्होंने यह दो लाख की रकम स्वयं रख ली। इसके बाद इस मामले की जानकारी कार्यवाहक थाना प्रभारी द्वारा थाना रिकॉर्ड में दर्ज की गई। हालांकि, मामले की जाँच करने पर सच सामने आ गया।

दोनों कांस्टेबल को किया गया निलंबित :

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सच सामने आया और दोनों कांस्टेबल पकड़े गए। फ़िलहाल दोनों ही कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। कांस्टेबल सुमित बघेल एवं विनोद रावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के संबंध में जांच की जा रही है। उधर इनसे 2 लाख की रकम लेकर पूरे 5 लाख रुपए कंपनी के कर्मचारी को लौटा दिए गए हैंl इन दोनों पर चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

गुजरात के हीरा व्यापारी से लूटे पैसे :

खबरों की मानें तो जिस व्यापारी से पुलिस वालों ने पैसे वसूले वो गुजरात का हीरा व्यापारी बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने इनसे 5 लाख रूपये लूटे और दो लाख खुद रखते हुए अयोध्या नगर थाना प्रभारी पवन सेन को 3 लाख रूपये दे दिए। साथ ही झूठी कहानी सुना दी। फ़िलहाल इस मामले की जाँच जारी है जो कि, DIG का कहना है कि, इस मामले में SI पवन सेन की भी जांच की जा रही है। SP साईं कृष्ण थोटा ने इन दोनों कांस्टेबल के बयान एक वीडियो में कैद कर लिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com