आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तारSocial Media

महाराष्ट्र से भागे आरोपी को मध्य प्रदेश की ATS टीम ने पकड़ा

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा वांछित आरोपी गिरफ्तार। मध्य प्रदेश की एटीएस ने फरार चल रहे आरोपी (अजीज खान) को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा वांछित आरोपी गिरफ्तार। मध्य प्रदेश के एटीएस ने गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी (अजीज खान) को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के फरार आरोपी को पकड़ने में मध्यप्रदेश को सफलता मिली।

क्या था मामला

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र एटीएस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। सन 2006 में महाराष्ट्र में हथियार जब्त करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में एक आरोपी था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी। गुरुवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की सूचना मध्य प्रदेश एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस को भेज दी है।

अकरम खान के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को एटीएस महाराष्ट्र ने एटीएस एमपी की मदद से गिरफ्तार किया था।

मध्य प्रदेश पुलिस

आरोपी का ट्रांजिट रिमांड स्थानीय अदालत से प्राप्त किया गया है और उसे मुंबई लाया जा रहा है।

एटीएस के एक अधिकारी

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी अपराधियों की गिरफ्तारी के कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और भी खबरें-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co