बैतूल: कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद डागा का आकस्मिक निधन, छाई शोक की लहर

बैतूल, मध्यप्रदेश: पूर्व कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता विनोद डागा का आज गुरूवार सुबह हृदयघात से निधन हो गया है।
पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद डागा का आकस्मिक निधन
पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद डागा का आकस्मिक निधनSocial Media

बैतूल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट का काल जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ सियासी जगत में उपचुनाव के बाद कांग्रेस के लिए यह समय कठिन है इस बीच ही जिले के पूर्व कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता विनोद डागा का आज गुरूवार सुबह हृदयघात से निधन हो गया है। जहां इस दुखद खबर से पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

हाल ही चुनाव में निभाई सक्रिय भूमिका

इस संबंध में परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, दिवंगत विनोद डागा रोज की तरह सुबह जैन स्थानक गए थे वहीं पर मंदिर में ही अचानक हृदय घात होने के बाद उन्हें तुरंत राठी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि,उनका स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था। बताते चलें कि, हाल ही के उपचुनाव में विनोद डागा प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कई रैलियों में मौजूद रहे। वहीं उनके पुत्र निलय डागा वर्तमान में शहर में विधायक है। साथ शहर में उनके द्वारा कई संस्थाएं और फैक्ट्रियां खोली गईं हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में नदी बचाओ सत्याग्रह और पद यात्रा के अवसर पर भी सक्रिय रहे।

प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने किया दुःख व्यक्त

इस संबंध में, प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और कांग्रेस नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com