इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे राहुल गांधी
इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे राहुल गांधीSocial Media

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के तहत इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" मध्य प्रदेश में प्रवेश करने ही वाली है, ऐसे में इस यात्रा के तहत राहुल गांधी इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" (Bharat Jodo Yatra) मध्य प्रदेश में प्रवेश करने ही वाली है। कांग्रेस (Congress) की यह यात्रा प्रदेश के कई शहरों से होकर निकलेगी, ऐसे में खबर मिली है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे।

राहुल गांधी चिमनबाग मैदान में गुजारेंगे रात!

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर प्रवास पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चिमनबाग मैदान पर रात्रि विश्राम कर सकते हैं। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। जिसके बाद देर रात एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने इसकी अनुमति जारी कर दी है।

प्रियंका गांधी को भी यात्रा में शामिल होने का भेजा है न्योता

इधर जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" में शामिल होने का न्योता भेजा है। हालांकि उन्होंने इसमें शामिल होने की अपनी अनुमति नहीं दी है।

जनता ने थाम लिया है हाथ, देश बढ़ेगा भाईचारे के साथ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार-

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 नवंबर को संविधान- दिवस पर महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद ड्रीम लैंड चौराहे पर नुक्कड़ सभा करेंगे।

  • रात्रि विश्राम दशहरा मैदान महू में ही होगा। 27 नवंबर को सुबह 8 बजे यात्रा राऊ पहुंचेगी। शाम 6.30 बजे राजबाड़ा पर सभा होगी। इसके पश्चात चिमनबाग में रात्रि विश्राम होगा।

  • 28 को यात्रा का साप्ताहिक ब्रेक होगा। इस दिन कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। 29 को फिर यात्रा शुरू होकर सांवेर की तरफ बढ़ेगी।

  • जयपुर के कवि संपत सरल इसमें शामिल होंगे। वे तराना में होने वाली नुक्कड़ सभा का हिस्सा बनेंगे। यहां से यात्रा उज्जैन व आगर-मालवा होते हुए राजस्थान की ओर बढ़ेगी।

जानकारी के लिए बताते चलें कि, भारतीय परंपरा के अनुसार कल अरुण यादव ने राहुल गांधी को पीले चावल देकर प्रदेश आने का निमंत्रण दिया था। राहुल गांधी को पीले चावल देने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, खंडवा बुरहानपुर के यात्रा प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा, हमीद काजी, सहित बुरहानपुर के बड़े नेता शामिल रहे थे।

 इंदौर में चिमनबाग मैदान में विश्राम करेंगे राहुल गांधी
23 नवंबर को MP में प्रवेश करेगी यात्रा, अरुण यादव ने राहुल को पीले चावल देकर प्रदेश आने का दिया निमंत्रण

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com