MP के इस दिव्यांग तैराक को मिलेगा राष्ट्रीय साहसिक सम्मान,PM ने की तारीफ

भिंड, मध्यप्रदेश: दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को इस साल के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान से नवाजा गया है।
MP के इस दिव्यांग तैराक को मिलेगा राष्ट्रीय साहसिक सम्मान
MP के इस दिव्यांग तैराक को मिलेगा राष्ट्रीय साहसिक सम्मानSyed Dabeer-RE

भिंड, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना संकट के बादल जहा छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ सुखद खबरें भी सामने आती जा रही हैं इस बीच ही प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को इस साल के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान से नवाजा गया है। ये सम्मान पहली बार देश किसी दिव्यांग को दिया जा रहा है।

मैंने अपनी दिक्कतों को ही बना लिया था अपनी ताकत - सतेंद्र सिंह लोहिया

इस संबंध में, प्रदेश के दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने कहते है कि इस पुस्कार के मिलने से खुश हूं, हर खिलाड़ी सोचता है कि उसे पहचान मिले, उसके खेल का सम्मान हो और आज वह हो रहा है। साथ ही कहा कि, मैंने अपनी दिक्कतों को ही अपनी ताकत बना लिया है। दिव्यांगों को सहानुभूति की नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत होती है। आपको बताते चलें कि, तैराक सतेंद्र ने पिछले साल सतेंद्र अमेरिका में 42 किमी का कैटलीना चैनल 11:34 घंटे में तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बने थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर की तारीफ

इस संबंध में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, मैंने सतेन्द्र सिंह लोहिया से मुलाकात की। वे एक बेहतरीन पैरा-तैराक हैं। उन्होंने अब तक कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी जीवन-यात्रा कई लोगों को प्रेरित कर सकती है।कुछ समय पहले वे कैटलीना चैनल को तैरकर पार गये।'' वहीं आपको बताते चले कि, विश्व दिव्यांग दिवस पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया था। जहा उनकी मुलाकात हुई थी।

तैराक सतेंद्र ने कई कीर्तिमान रच प्रदेश का नाम किया रोशन

इस संबंध में, आपको बताते चलें कि, सतेंद्र ने दोनों पैरो से दिव्यांग होने के बावजूद हार नहीं मानी और अपनी तैराकी को ही हुनर बना लिया है। वहीं वर्तमान में वह इंदौर में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। वहीं सतेन्द्र सिंह लोहिया ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ओलम्पिक स्वीमिंग एनएसडब्ल्यू-2017 स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में भारत के लिये स्वर्ण-पदक जीता। हाल ही में 18 अगस्त, 2019 को कैटलीना इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रचा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com