भिंड : शिवराज ने रावतपुरा धाम में 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण किया

भिंड, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर रावतपुरा श्रीधाम में 3 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 85 फीट ऊंची आदिदेव शिव प्रतिमा का अनावरण किया।
शिवराज ने रावतपुरा धाम में 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण किया
शिवराज ने रावतपुरा धाम में 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण कियाRaj Express

भिंड, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर रावतपुरा श्रीधाम में 3 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 85 फीट ऊंची आदिदेव शिव प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर श्री चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्मन सिंह तोमर, नगरीय आवास एवं विकास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय, गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद के पी एस यादव सहित विधायक गण उपस्थित थे। अनावरण पूर्व रावतपुरा धाम के महंतो ने वेदिक मंत्रोचार किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने रिमोट कंट्रोल से शिव प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि की पुण्य वेला में पवित्र रावतपुरा धाम प्रांगण में सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 85 फीट ऊँची और 150 टन वजनी भगवान भोले की यह विशाल प्रतिमा 15 शिल्पकारों ने मिलकर लगभग ढाई साल में तैयार की है। राजस्थान के झुंझनू जिले के ग्राम चिड़ावा निवासी जाने-माने शिल्पकार चंदलाल शीशराम इस प्रतिमा के प्रमुख शिल्पी हैं।

प्रतिमा ध्यान मुद्रा में बनी है, जिसमें भगवान शिव प्रसन्नचित होकर डमरू लिए हुए ध्यान मग्न हैं। प्रतिमा के पीछे शिव का त्रिशूल स्थापित है और सामने नंदी जी बैठे हुए हैं। शिल्पकार चंदलाल ने बताया कि प्रतिमा पूर्णत: भूकंपरोधी है। बेसमेंट और आधार सहित कुल 85 फीट ऊँचाई में यह प्रतिमा बनी है। प्रतिमा के निर्माण में सीमेंट-कंक्रीट व सरियों का उपयोग हुआ है। जिंक पॉलिस के जरिये प्रतिमा को सुंदरता प्रदान की गई है। शिल्पकार चंदलाल के अनुसार प्रतिमा पर बरसात, गर्मी एवं सर्दी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com