भोपाल कलेक्टर का बयान- लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें

मध्यप्रदेश की भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के कारण लोगों में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर कलेक्टर ने एक बयान जारी कर साफ कर दी बात...
कलेक्टर अविनाश लवानिया
कलेक्टर अविनाश लवानियाShahid Kamil

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में तमाम प्रयासों के बावजूद भी 'खतरनाक वायरस' जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं इस बीच प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण लोगों में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर अफवाहों का दौर चलने लगा है, मध्यप्रदेश की राजधानी में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर भोपाल कलेक्टर ने दिया बयान।

भोपाल में लॉकडाउन पर कलेक्टर बोले :

बता दें कि ऐसे में गुरुवार सुबह भोपाल कलेक्टर ने एक बयान जारी कर साफ कर दिया कि किसी तरह का कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है, राजधानी के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि भोपाल लॉकडाउन की अफवाहों फैल रही है लेकिन अभी लॉकडाउन पर कोई विचार नहीं और ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें।

बता दें कि कल ही कलेक्टर ने आदेश को स्पष्ट करते हुए बताया कि, किराने की दुकान रात 8 बजे बंद होंगी। केवल होटल, रेस्त्रां, फूड स्टाल आदि आठ बजे के बाद भी खुले रहेंगे। जिन्हें रात 10.30 के पहले ही इसे बंद करना होगा। इसके साथ बताते चलें कि मिल्क पार्लर के तय समय को लेकर फैसला नहीं हुआ है जिसमें पार्लर रात आठ बजे के बाद खुलेेंगे या नहीं इस पर आज बुधवार को फैसला होगा। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि, लोग आठ बजे के पहले दूध ले सकते हैं इसलिए इन्हें भी आठ बजे के दायरे में लिया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान :

  • कोरोना संकटकाल में मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते रहे।

  • वहीं सभी लोगों सैनिटाइजर की व्यवस्था भी वह अपने साथ लेकर चलें।

  • ये बात हमेशा याद रखे कि किसी से भी मिलते या बात करते समय एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।

  • सभी लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, बिना किसी कारण के घूमने-फिरने से बचें।

  • नियम तोड़ने पर अर्थ दंड लगाने के साथ ही सजा-आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com