राजधानी में खतरनाक कोरोना वायरस के तेवर गरम, आज तेजी से मिले 220 नए केस

भोपाल कोरोना अपडेट : प्रदेश की राजधानी में तेजी से कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। आज राजधानी में आए डरावने आंकड़े।
भोपाल में तेजी से मिले 220 नए केस
भोपाल में तेजी से मिले 220 नए केसSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में तेजी से कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। आज राजधानी में डरावने आंकड़े सामने आए। प्रदेश की राजधानी में कोरोना की बढ़ती तेज रफ्तार के बीच रोजाना सौ का आंकड़ा पार हो रहा था वहीं आज भोपाल में 200 से ज्यादा आये केस ने होश उड़ा दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते मामले को लेकर लापरवाही का ही परिणाम है कि रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में अब मरीज मिलना शुरु हो गए हैं।

भोपाल पर टूटी आफत तेजी से मिले 220 नए केस :

राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए केस के आकड़ों ने हड़कंप मचा रखा है। भोपाल में फिर तेजी से नए कोरोना मरीज मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोरोना के रिकार्ड तोड़ मामले सामने आये हैं आज भोपाल में 220 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है।

शनिवार को तेजी से आये केस :

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका के परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भोपाल केयर हॉस्पिटल से 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एम्स के एक डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव है। वही एसबीआई हेड ऑफिस से 2 लोग और चार इमली ऋषि नगर से 6 लोग जहांगीराबाद से 7 लोगों, अरेरा कालोनी से 5 लोग, घोड़ा नक्कास से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

शुक्रवार को भोपाल में मिले थे 144 नए कोरोना केस :

राजधानी में बढ़ते कोरोना संकट के बीच नए मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में शुक्रवार को 144 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं राजधानी में बुधवार को 196 और गुरुवार को 190 पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश की राजधानी में अब कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ते ही जा रहे हैं।

भोपाल की स्थिति चिंताजनक :

प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन प्रदेश में कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है। भोपाल में अब तक कुल मरीज की संख्या 5329 तक हो गई है वही कुल 3450 मरीज ठीक हुए हुए है। जबकि बढ़ते संक्रमण के चलते भोपाल में कुल 151मरीजों की मौत हो गई है और कुल एक्टिव 1728 हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com