भोपाल: क्राइम बुलेटिन

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में गशखाकर जमीन पर गिरे व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। उसके जिस्म पर चोटों के निशान नहीं हैं। पुलिस का अनुमान है कि मौत हार्ट अटैक के कारण युवक की मृत्यु हुई है।
भोपाल: क्राइम बुलेटिन
भोपाल: क्राइम बुलेटिनSeyd Dabeer -RE

गश खाकर आंगन में गिरा एलआईसी कर्मचारी, मौत

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में गशखाकर जमीन पर गिरे व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। उसके जिस्म पर चोटों के निशान नहीं हैं। पुलिस का अनुमान है कि मौत हार्ट अटैक के कारण युवक की मृत्यु हुई है। मामले में मर्ग कायम कर पड़ताल शुरु कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सूरज कौरी पिता बाबूलाल कौरी (49) निवासी सात दुकान के पास त्रिवेणी हाईट्स कॉलोनी एलआईसी के कर्मचारी थे। वह बीती रात करीब दस बजे घर के आंगन में अचानक गश खाकर गिर गए थे। जिसके बद में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा वहीं मंगलवारा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर कल शाम को छत से गिर गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक श्याम पिता गंगाराम (35) निवासी भानपुर झुग्गी बस्ती का निवासी था। इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इधर बैरसिया थाना इलाके में स्थित ग्राम जमुसर कला में रहने वाली अफसाना बी को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सांप ने काट लिया। जिससे उनकी कल रात मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

अधिकारी पर लगा किसान पर दबाव बनाकर एसआई से राजीनामा कराने के आरोप

भोपाल। एक अधिकारी पर गंभीर मामलों में लिप्त एसआई को संरक्षण देने का आरोप लगा है। आरोप एक किसान ने लगाए हैं। उसका कहना है कि उनकी शिकायत पर एसआई को लाइन अटैच किया गया था। एक अधिकारी एसआई से राजीनामा करने उन पर दबाव बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बैरसिया थाने में एसआई रमन सिंह पदस्थ हैं। बैरसिया इलाके में किसान हेमराज साहू रहते हैं। साहू का कहना है कि वह क्षेत्र में सामिजिक कार्य भी करते हैं। इसी के साथ शिवसेना ग्रामीण के जिला अध्यक्ष हैं। इसी साल जनवरी माह में एसआई रमन सिंह ने एक केस में परिचित को हिरासत में लिया था। जिससे मिलने वह स्टॉफ के ही कहने पर थाने आए थे। वहां रमन सिंह ने उनके साथ में जमकर बदसलूकी की। तरह-तरह की धमकी दीं।

इसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी इरशाद वली से की थी। डीआईजी ने तत्काल रमन सिंह को लाइन हाजिर होने के आदेश दिए। थाने में मौखिक आदेश कर रमन सिंह की रवानगी की बात कही। तब एसआई छुट्टी चले गए। बाद में राजनेतिक पहुंच का इस्तमाल कर रवानगी को रुकवा लिया। हेमराज का आरोप है कि इसके बाद से ही रमन उन्हें धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं। आए दिन की हरकतों से तंग आकर इस बात की जानकारी हेमराज ने अपने एक करीबी भाजपा विधायक को दी। उन्होंने तत्काल इस बात से डीआईजी को अवगत कराया।

डीआईजी ने एक अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। उक्त अधिकारी ने दो दिन पहले तरह-तरह की बातें कर एसआई से राजीमाना करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं हेमराज का आरोप है कि अधिकारी ने उन्हें एसआई के लिए लिखित राजीनामा देने की बात भी कही। हालांकि हेमराज ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया।

रिश्वत की मांग के बाद किए गए थे लाइन हाजिर :

करीब पांच साल पहले रमन सिंह थाना हबीबगंज में पदस्थ थे। उस समय इन्होंने एक्सीडेंट के एक केस में 15 हजार की मांग की थी। इस मामले की शिकायत तत्कालीन डीआईजी रमन सिंह सिकरवार से की गई थी। शिकायत के बाद में इन्हें लाइन हाजिर किया गया था। करीब सात माह लाइन में रहने के बाद इनका तबादला बैरसिया थाने में किया गया था। शिकायतों के बाद इन्हें बैरागढ़ ट्रांसफर किया गया। बैरसिया में रहते ही इनके खिलाफ नाबालिग के आपरहण में लेन-देन के आरोप लगे। इस मामले में भी शिकायत हुई, जांच चल रही है। जबकि एक आरक्षक इस मामले में लाइन हाजिर किया जा चुका है।

इनका कहना है

मामला मेरी पोस्टिंग से पूर्व का है। इस केस की मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि एसआई और हेमराज के मैने कुछ दिन पहले बयान दर्ज किए हैं। दोनों के आरोपोंं की जांच की जा रही है।

माणिक मणी कुमावत, एसडीओपी बैरसिया

महिला कॉल गर्ल की हत्या कर खेत में किया था दफन

भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में दो महीने पहले खेत में मिला नर कंकाल महिला का कॉल गर्ल का निकाला। अय्याशी करने के बाद ज्यादा पैसों की डिमांड करने पर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। महिला रकम ज्यादा नहीं देने पर थाने में झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया था। मोबाइल चालू करते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के मुताबिक 2 अप्रैल को चिरायु अस्पताल के पीछे एक नंरककाल मिला था। उसके पास से मिले कपड़े से पता चला कि वह नंरककाल महिला का है। बाद में उसकी पहचान सीहोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी 56 वर्षीय महिला के रूप में की थी। महिला के बेटे ने बताया कि 17 मार्च को अपने घर से भोपाल के लिए गई थी और उसके बाद से वह लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि महिला के पास मोबाइल और पर्स भी था।

इसी बीच महिला का मोबाइल पर इकबाल नामक व्यक्ति ने अपनी सिम डालकर उसे चालू कर लिया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इकबाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी इकबाल ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई फारूख के साथ चिरायु अस्पताल के पास से गुजर रहा था। तभी महिला उसे मिल गई और दोनों ने 300-300 रुपए देकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

इससे पहले भी महिला के साथ पैसे देकर संबंध बना चुके थे। इसके बावजूद भी महिला दोनों से 500-500 रुपए की मांग कर रही थी और नहीं देने पर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। जिससे गुस्सा होकर आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को खेत में फेंककर भाग गए थे।

राजधानी में सरेराह युवक का अपहरण, बंधक बनाकर पीटा

भोपाल। राजधानी भोपाल से विदिशा अपने भाई और भाभी के साथ जा रहे युवक को बदमाशों ने बीच रास्ते से अगवा कर लिया। इतना ही नहीं उसका अपहरण कर भारी पुलिस चैकिंग के बीच बजरिया तक ले गए। जहां आरोपियों ने कमरे में बंद कर पहले उसकी जमकर धुनाई लगाने के बाद बाल काटे और गुप्ती से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भागकर थाने पहुंचा और आरोपियों पर मामला दर्ज कराया।

मारते समय आरोपियों का कहना है कि वह उसकी बहन से फोन पर बातचीत करता है, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह के मुताबिक करण नहारिया पिता हरि नहारिया (22) शाहजहानाबाद में रहता है। बीती 8 जून को वह अपने भाई और भाभी के साथ भोपाल से विदिशा उनके ससुराल जा रहा था। तभी बालमपुर घाटी के पास आरोपी सोनू घेंघट, उसके भाई करण घेंघट और साथी केशव व अंकित ने रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए ऑटो में उसे बंधक बना लिया।

रास्ते भर मारते हुए उसे अपने साथ लेकर बजरिया इलाके में द्वारका नगर में अपने घर में ले गए। जहां आरोपियों ने कमरे में बंद कर जमकर पीटा और उसके बाल भी काट लिए थे। करीब पांच घंटे तक आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही उस पर गुप्ती से हमला कर लहुलूहान भी कर दिया था। बाद में उसे छोड़ दिया था, तीन दिन तक दहशत में आए युवक ने केस दर्ज नहीं कराया था। बाद में जब परिजनों ने उसे समझाया तब जाकर उसने बजरिया थाने में जीरो पर आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। बजरिया पुलिस ने केस डायरी सूखीसेवनिया पुलिस को भेज दी है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त युवक आरोपियों की बहन से फोन पर बातचीत किया करता था। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को पहले से जानते-पहचानते हैं। आरोपियों ने पहले युवक को समझाने की कोशिश भी की थी, इसके बावजूद भी वह आरोपियों की बात से बातचीत करता था। जिससे गुस्सा होकर आरोपियों ने उसका अपहरण कर मारपीट करने का प्लान बनाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति के बयान नहीं हो सके हैं, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस की कस्टडी से फ रार हुए आरोपी को पकड़ लिया है। शिकायत करने पर उस लॉकअप के बाहर हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। 12वीं के पेपर वितरण के दौरान उसने कलाई से हथकड़ी खिसकाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आज आरोपी युवक को आज दोपहर बाद में कोटज़् में पेश कर जेल भेज देगी। टीआई अजय वाजपेयी के मुताबिक वाजपेयी नगर में रहने वाले 19 वषीज़्य आरोपी राजा उफज़् बच्चा उफज़् इकबाल को नाबालिग से अपहरण और ज्यादती के आरोप में बुधवार रात को गिरफ्तार किया था।

बीती 13 मार्च को उसने 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया था। 4 जून को पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक ने उसका अपहरण कर ज्यादती की थी। सुबह पुलिसकमिज़्यों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। देर रात तक चली सर्चिंग के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह भोपाल से भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co