द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर आभार कार्यक्रम
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर आभार कार्यक्रमSocial Media

भोपाल: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर आभार कार्यक्रम, सीएम ने दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

भोपाल, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 64 साल की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का चुनाव किया है। ओडिशा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला नेत्री हैं और वे झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने को लेकर आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) समेत कई नेता मौजूद रहे।

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर आभार कार्यक्रम:

बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह आदिवासी लुक में नाचते हुए हुए नजर आए।

सीएम ने जनसभा को किया संबोधित:

वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "धन्य हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP जिसने एक सामान्य और जनजातीय परिवार में जन्म लेने वाली आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "यह केवल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान नहीं है, बल्कि देश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों और मध्यप्रदेश में निवास करने वाले करोड़ों करोड़ जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान है।"

उन्होंने कहा कि, "अब जनजातीय समाज की एक बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठेगी। वह भारत की संवैधानिक प्रमुख होगी, तीनों सेनाओं की मुखिया होगी और भारत की राष्ट्रपति होगी।"

मेरे जनजातीय भाई-बहनों, नाचो, गाओ, खुशियां मनाओ: सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि, "मेरे जनजातीय भाई-बहनों, नाचो, गाओ, खुशियां मनाओ। कल आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश के सबसे बड़े पद के लिए फार्म भरेंगी। आप जहां भी कल 12 बजे रहें, वहीं नाचिये, गाइये, खुशियां मनाइये।"

पीएम मोदी का किया धन्यवाद:

मुख्यमंत्री ने आखिरी में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, "आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपको बधाई और माननीय नरेंद्र मोदी जी, मा. जेपी नड्डा जी, मा. अमित शाह जी का हृदय से धन्यवाद।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co