अनलॉक 2 का 24वां दिन: भोपाल में कोरोना बेकाबू! तेजी से आये 144 नए मामले

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की बढ़ती ही जा रही है रफ्तार, शुक्रवार को 144 पॉजिटिव केस मिले हैं।

अनलॉक 2 का 24वां दिन
अनलॉक 2 का 24वां दिनSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में अनलॉक 2.0 के बीच राजधानी से रोजाना सौ से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि राजधानी भोपाल में अनलॉक फेज टू के 24वें दिन नए कोरोना केस मिले हैं प्रदेश की राजधानी में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू होते जा रहा है। भोपाल में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्तर पर है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव मिले है। राज्य में महामारी के एक दिन में ही तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण 100 से ज्यादा का आंकड़ा छू रहा है।

शुक्रवार को भोपाल में 144 नए कोरोना केस :

राजधानी में बढ़ते कोरोना संकट के बीच आज नए मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में शुक्रवार को 144 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। आपको बताते चलें कि राजधानी में बुधवार को 196 और गुरुवार को 190 पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को 144 पॉजिटिव केस मिले हैं।

शुक्रवार को कोरोना को आये 144 मरीज में जेपी हॉस्पिटल से 2 डॉक्टरो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वही ग्लोबल ग्रीन एयरपोर्ट कालोनी से एक ही परिवार के 3 लोग हुए कोरोना संक्रमित पाए गए है, अरेरा कालोनी से एक, पंचशील नगर से 4 और यातायात थाना जहांगीराबाद से एक जवान कोरोना संक्रमित निकला। DIG स्टॉफ से एक जवान कोरोना संक्रमित निकला है मेडिकल कालेज से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव। प्रोफेसर कालोनी से 1। थाना पिपलानी से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। CRPF कैप से 7 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बुधवार को भोपाल में मिले थे 196 केस :

बताते चलें कि भोपाल में बुधवार को आई रिपोर्ट में भोपाल के अंदर 196 लोग संक्रमित निकले थे, इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया। राजधानी भोपाल में एक दिन के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया।

गुरुवार को भोपाल में मिले थे 190 पॉजिटिव :

अनलॉक 2 के बीच भोपाल में फिर तेजी से नए कोरोना मरीज मिलते जा रहे हैं, इसी के साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के बीच गुरुवार को राजधानी भोपाल में 190 संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जानें मध्यप्रदेश की स्थिति :

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में बढ़ती ही जा रही है। मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 843 नए केस मिले हैं वहीं अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,474 हो गई है। वहीं 523 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। प्रदेश में अब तक संक्रमण से 632 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। आज रात से भोपाल में लॉकडाउन, ग्वालियर की सीमाएं 3 दिन के लिए सील हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co