भोपाल: कोरोना काल में आत्महत्या के बढ़ते कदम, 20 वर्षीय लड़की ने लगाई फांसी

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने लगाई फांसी
अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने लगाई फांसीDeepika Pal - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट का दौर जहां थम सा गया है वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ आत्महत्या की घटनाएं भी सामने आती जा रही हैं इस बीच ही राजधानी में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक 20 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दादी की अनुपस्थिति में लड़की ने यह कदम उठाया। वहीं बताते चलें कि, सिरिया पारदी पिता दिनमान पारदी अंबेडकर नगर, गांधीनगर में रहती थी। जिसके माता-पिता राजस्थान अपने गांव दीपावली के लिए गए हुए थे। वह दादी के साथ रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, संभवतः दादी और पोती के बीच कुछ कहासुनी हुई होगी। इसी से नाराज होकर लड़की ने यह कदम उठाया। हालांकि लड़की ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इन कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com