डकैती की योजना बनाते गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्त में

लगातार सामने आ रही हैं लूटपाट की घटनाएं! हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से डकैती का मामला सामने आया है।
डकैती की योजना बनाते आरोपियों को किया गिरफ्तार
डकैती की योजना बनाते आरोपियों को किया गिरफ्तारSocial Media

राज एक्सप्रेस। लगातार सामने आ रही हैं लूटपाट की घटनाएं! हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से डकैती का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने डकैती की योजना बनाते आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला :

मामला मध्यप्रदेश की राजधानी का। भोपाल में डकैती की योजना बनाते आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान एक 32 बोर देशी पिस्टल लोडेड, तीन धारदार छुरिया व अन्य नकबजनी के समान मिले। आरोपियों से अन्य मामलों मे पूछताछ करने पर थाना पिपलानी में 2 नकबजनी की घटना करना स्वीकार किया।

आरोपियों से 40 हजार के जेवरात किये गये जप्त :

पुलिस ने आरोपियों का रिमांड ली, आरोपियों ने पूछताछ में थाना कोहेफिजा में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी, आरोपियों से अन्य थानों की वारदातों का खुलासा होने की संभावना।

आरोपी की पहचान

  1. तरुण उर्फ अच्छु पिता हिम्मत सिंह (शाहजहाँनाबाद भोपाल)

  2. दीपक वर्मा पिता भागवत सिंह (खेड़ी थाना मिसरोद भोपाल)

  3. हरि सिंह उर्फ अरूण उर्फ छोटी खुजाल पिता सूरज सिंह (शाहजहाँनाबाद भोपाल)

  4. अशोक ठाकुर उर्फ मामा पिता बाबूलाल ठाकुर (शाहजहाँनाबाद भोपाल)

  5. सुनील खरे पिता संतोष खरे उम्र 21 साल (गोविंदपुरा भोपाल)

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

व्यापारी दंपत्ति के साथ मार-पीट कर लाखों की डकैती

डकैती की योजना बनाते तीन आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com