भोपाल : जेल में एक साथ मिले सात संक्रमित कैदी, हड़कंप

भोपाल, मध्यप्रदेश : सेंट्रल जेल में एक सात सात कैंदियों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। जेल की चारदीवारी के अंदर रहने वाले यह कैदी किस कारण से संक्रमित हो गए, यह सवाल उठाए जा रहे हैं।
जेल में एक साथ मिले साथ संक्रमित कैदी, हड़कंप
जेल में एक साथ मिले साथ संक्रमित कैदी, हड़कंपSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी की सेंट्रल जेल में एक सात सात कैंदियों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। जेल की चहारदीवारी के अंदर रहने वाले यह कैदी किस कारण से संक्रमित हो गए, यह सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि जेल प्रशासन का दावा है कि नई आमद वाले कैदियों को पहले क्वारंटाइन किया जाता है। इसके बाद ही सामान्य बैरिक में रखा जाता है। वहीं जेल में फटे कोरोना बम के बाद जेल प्रबंधन के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल इन सातों कोरोना पॉजिटिव कैदियों को हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल जेल में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक कैदी हैं। जेल में 2700 बंदियों के रखने की क्षमता है लेकिन इस समय 3900 बंदी हैं। एक दिन पहले ही मेहर इटारसी निवासी सचिदानन्द नाम के एक बंदी की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एक दिन पहले ही यहां कोरोना वैक्सिनेशन किया गया था। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 899 बंदियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा था। इसमें 45 महिलाएं शामिल थी। वैक्सिनेशन का कार्य पूरे प्रदेश की जेलों में चल रहा है, इसी क्रम में सेंट्रल जेल परिसर में भी गुरुवार को वैक्सिनेशन किया गया था। आशंका है कि अभी सिर्फ सात का आंकड़ा ही सामने आया है। यदि मौजूद सभी बंदियों का कोरोना टेस्ट किया जाए तो यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा जारी कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co