भोपाल में बढ़ते हैवानियत के मामले, मासूम को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म

भोपाल, मध्यप्रदेश: शादी समारोह में से आरोपी ने 8 साल की मासूम को अगवा किया और अपने चाचा की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
मासूम को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म
मासूम को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्मSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का दौर जहां लगातार जारी है वहीं बढ़ते संक्रमण के बीच आपराधिक घटनाओं के साथ हैवानियत के मामलों में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है इस बीच ही राजधानी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है जहां शादी समारोह में से आरोपी ने 8 साल की मासूम को अगवा किया और अपने चाचा की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है जहां 21 वर्षीय युवक ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, 8 साल की बच्ची कक्षा दूसरी में पढ़ती है। वह बीते दिन गुरुवार रात मां के साथ छोला मंदिर इलाके में बुआ के यहां शादी समारोह में आई थी। जहां काफी ढूंढने के बाद वह रात करीब 11:30 बजे मां को रोते होते हुए मिली। जिसमे मां के पूछने पर उसने बताया कि उसे एक अंकल छत पर ले गए थे। उन्होंने कहा था वह टॉफी देंगे। उसके बाद उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची की मां ने तुरंत छोला मंदिर थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में किया मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस द्वारा बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर जब आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई तो एक युवक पर संदेह हुआ। जिसके बाद तलाश कर पुलिस आरोपी के घर पहुंची जहां आरोपी युवक घर पर सोता मिला। हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। बताते चलें कि, आरोपी का नाम अभिषेक ठाकुर है जो एक कंपनी में जॉब करता है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने कबूल करते हुए बताया कि, वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा के मकान की छत पर ले गया था। उसने दुष्कर्म किया। भीड़-भाड़ और लोगों के लगातार यहां-वहां से निकलने के कारण वह उसके बाद घर आ गया था। वहीं दुष्कर्म का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com