भोपाल: एक और वारदात, महिला को मकाने बिकवाने के बहाने बनाया रेप का शिकार

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र से महिला के साथ आरोपी द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
महिला को मकाने बिकवाने के बहाने बनाया रेप का शिकार
महिला को मकाने बिकवाने के बहाने बनाया रेप का शिकारSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का संकट जहां बीते कई महीनों से कम होने का नाम नहीं ले रहा है वही दूसरी तरफ संकटकाल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही है इस बीच राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र से महिला के साथ आरोपी द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। जहां मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है जहां मकान बिकवाने के नाम पर महिला के आरोपी ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई है। बताते चलें कि, 38 वर्षीय महिला अरेरा कॉलोनी की रहने वाली है जिसका पति प्राइवेट जॉब करता है, जबकि वह मॉडलिंग करती है। जिसमें महिला ने आरोपी को अपने मकान बिकवाने की बात की थी तो आरोपी हरि उसे मकान बिकवाने के बहाने ले गया था। महिला ने बताया कि, वह आरोपी को करीब छह साल से जानती है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस संबंध में, घटना के बाद महिला ने अपने पति को इस बारे में बताया और फिर उन्होंने गुरुवार रात थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हरि को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी का कहना है कि, उसकी महिला से करीब 10 साल से पहचान है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co