भोपाल: नहीं खुलेंगी अतिरिक्त दुकानें, सांची बूथ पर उपलब्ध होंगी सुविधाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश की राजधानी में शुरू 10 दिन का लॉकडाउन, जरूरी सामान के लिए सांची पार्लरों पर रहेगी सुविधा उपलब्ध।
Bhopal: सांची पार्लरों पर रहेगी ये सुविधा
Bhopal: सांची पार्लरों पर रहेगी ये सुविधा Syed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल आठ बजे से 10 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लग चुका है। बता दें कि लॉकडाउन की अवधि 4 अगस्त को खत्म होगी। इस दौरान कलेक्टर के आदेश पर शहर के पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू रही लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश में सख्ती से नियमों का करना होगा पालन।

सांची पार्लर में किराने के सामान का होगा विक्रय :

बता दें कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण राजधानी भोपाल में 10 दिन का लाॅकडाउन शुरू हो गया है। इस बीच त्यौहार को लेकर चिंतित है, लेकिन बता दे कि कोरोना संकटकाल में सांची पार्लर में किराना सामान मिलेगा। वहीं राखी के लिए अलग से कोई दुकान नहीं होगी।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया-

राजधानी में 10 दिन के लॉकडाउन में राखी की दुकानें नहीं खुलेगी। जिन्हें आदेश में अनुमति दी गई है केवल वही दुकानें खुलेंगी। इसमें मेडिकल, सांची पार्लर आदि शामिल है। सांची पार्लर में किराने के सामान का विक्रय किया जा सकता है। राखी के लिए अलग से दुकानें नहीं खुलेंगी।

कलेक्टर ने कहा-

लॉकडाउन में एक जगह बैठकर सब्जी बेचने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग अपनी गाड़ी पर सब्जी बेचना चाहेंं तो जोनल अधिकारी उन्हें जरूरत के अनुसार पास जारी करेंगे।

लॉकडाउन के दौरान नगर निगम जरूरतमंदों को भोजन और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करेगा।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा-

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलों में कोविड-19 संक्रमण रोकने हेतु सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाये। नागरिकों को मास्क लगाने और आपस में दूरी बनाए रखने हेतु प्रेरित किया जाए, क्योंकि लॉकडाउन हमेशा नहीं चल सकता आखिर जीवन को भी चलना है इसलिए आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई लेकिन अनलॉक होते ही हम असावधान हो गए। हमने आवश्यक सावधानियों का पालन नहीं किया। इसलिए जून तक नियंत्रित कोरोना जुलाई में फिर बढ़ने लगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com