फिर विवादों में घिरा जेपी अस्पताल, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर बिफरे परिजन

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी का जयप्रकाश अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है जिसके चलते आज गुरुवार सुबह मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर हमला किया।
फिर विवादों में घिरा जेपी अस्पताल
फिर विवादों में घिरा जेपी अस्पतालSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट का असर जहां भयावह स्थिति में है वहीं, दूसरी तरफ संकटकाल में राजधानी का जयप्रकाश अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है जिसके चलते आज गुरुवार सुबह मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर हमला किया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के जयप्रकाश अस्पताल का है जहां आज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, मृतक महिला सुंदरबाई निवासी बरखेड़ा पठानी को बीते दिन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सुबह हंगामा कर दिया। जहां कैबिन में घुसकर डॉक्टर को घेर लिया और एक महिला ने स्टूल उठाकर डॉक्टर के सिर पर मारने की कोशिश की।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले में दी सफाई

इस संबंध में मामले को लेकर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन और अधीक्षक डॉ. मोहम्मद परवेज ने बताया कि, मृतक महिला मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 38 ही था। जहां अस्पताल में आईसीयू बेड खाली नहीं होने की परिजनों को जानकारी दे दी इसके बाद भी परिजन अपने रिस्क पर इलाज कराने पर अड़े रहे जिसमें मरीज को इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। ऑक्सीजन इंजेक्शन दिए जाने के बाद भी मरीज के हालत में सुधार ना होते हुए मरीज की मौत हो गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com