कमल पटेल का दिग्गी पर तंज- जो दुश्मन देश की भाषा बोलता है वह देश का दुश्मन

भोपाल, मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है, दिग्गी के इस बयान पर अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने कसा तंज।
कमल पटेल का दिग्गी पर तंज
कमल पटेल का दिग्गी पर तंजSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है, बता दें कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से लाएंगे, दावा यह भी किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था, दिग्गी के इस बयान के बाद से भाजपा के कई नेताओं के बयान आ रहे हैं, अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय के कथित बयान पर बोला हमला

इस बीच मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के कथित बयान पर हमला बोला, कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई थी, तब पाकिस्तान ने कहा था कि भारत को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। अब कांग्रेस से सीनियर नेता दिग्विजय हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर कश्मीर में धारा 370 पर पुनर्विचार किया जाएगा, क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है।

कृषि मंत्री कमल पटेल का दिग्विजय सिंह पर तंज-

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि "जो दुश्मन देश की भाषा बोलता है वह देश का दुश्मन माना जाता है, राष्ट्र के सामने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की मानसिकता उजागर हो चुकी है। ये वही राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हैं जो पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राईक के सबूत मांग रहे थे, ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो आतंकवादी ओसामा को ओसामा जी और हाफिज सईद को हाफिज सईद साहब कहते हैं।

प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर भाजपा के कई नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं, दिग्विजय सिंह के बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कल बड़ा बयान दिया था, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- दिग्गी के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर भड़की बीजेपी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com