राजधानी में दुष्कर्म की बढ़तीं वारदातें, परिचित ने युवती को बनाया हवस शिकार

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर इस कुकर्म को अंजाम दिया।
राजधानी में दुष्कर्म की बढ़ती वारदात
राजधानी में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातSyed Dabeer Hussain-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर इस कुकर्म को अंजाम दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई के साथ ही कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भी जारी है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र से सामने आई है जहां आरोपियों ने पीड़िता को जबरन कमरे में बंधक बनाया वहीं इसके बाद मुख्य आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया, वहीं उसके 2 साथी कमरे के बाहर शराब पीकर पहरा देते रहे। बताते चलें कि, देर रात पीड़िता के मां-बाप पुलिस थाने आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी 20 साल की लड़की एक दुकान पर काम करती है। वह घर नहीं लौटी है। जिसके बाद तलाशी और आसपास पूछताछ के बाद पुलिस जैसे ही पहुंची युवती बेहोशी हालत में मिली।

आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला किया दर्ज

इस संबंध में बताते चलें कि, मामले आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की तो वहीं मुख्य आरोपी देवी सिंह समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ युवती के घायल होने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना बैरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 580/2020 धारा 376, 323, 506, 34 ipc का पंजीबद्ध कर तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं डीआईजी महोदय के निर्देश पर उक्त अपराध को चिन्हित अपराध की श्रेणी में ले लिया गया है। साथ ही पीड़िता ने बताया कि वह 35 साल के देवी सिंह को पहचानती है। काम के सिलसिले में शनिवार को वह देवी से एक्टिवा ले गई थी।

गिरफ्तार आरोपीगण

1- देवसिंह राठौर, पिता फूंदी लाल उम्र 40 साल निवासी ओल्ड डेरी फॉर्म के पास बैरागढ़।

2- कालू उर्फ गिरधर तनवानी उम्र 34 साल निवासी न्यू A 39 क्वाटर, हाई स्कूल के पीछे बैरागढ़।

3- आकाश मालवीय, पिता किशन लाल मालवीय उम्र 21 साल निवासी नंदा नगर शिव मंदिर के पास कैलाश नगर बैरागढ़

दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इस संबंध में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज रविवार को महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है जिसमें कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता का कहना है कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आये-दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने शिवराज का पुतला भी जलाया। बताते चलें कि इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल रहे।

दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शनRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com