सामाजिक संस्था दीप रेखा के पदाधिकारियों के साथ सीएम ने लगाए गुलमोहर-मौलश्री के पौधे
भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के आज स्मार्ट पार्क में गुलमोहर और मौलश्री का पौधा लगाया। मिली जानकारी के अनुसार आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में सामाजिक संस्था दीप रेखा के पदाधिकारियों के साथ ये पौधे लगाए हैं।
CM शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट-
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर कहा- भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज महिलाओं की सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था 'दीप रेखा' के साथी गुरूदास गुप्ता, सुश्री सीमा गुप्ता, सुश्री शिवानी बाजपेई के साथ मौलश्री और गुलमोहर का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पौधा रोपण पर्यावरण की सेवा के साथ भावी पीढ़ियों को आशीर्वाद देने के समान है, आप सब भी पौधे लगाएं।
संस्था के रचनात्मक कार्यों के लिए CM ने उन्हें दी बधाई :
बताते चलें कि, दीप रेखा सामाजिक संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 2014 से कार्यरत है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वह पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं और अब तक भोपाल के रेलवे कोच फैक्ट्री, भेल क्षेत्र में लगभग 5 हजार पौधे लगा चुके हैं। संस्था के द्वारा पक्षियों को दाना खिलाने वाले उपकरण का वितरण किया जाता है। संस्था के रचनात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी।
मौलश्री-गुलमोहर के पौधे :
मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है, इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकुल कहते हैं। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। इसके चमकीले हरे पत्ते वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेती है।
गुलमोहर के फूल एवं फलियाँ मधुर, खाने की इच्छा बढ़ाने वाला, मृदुकारी तथा पोषक होते हैं। पीला गुलमोहर ठंडा, स्निग्ध तथा तीनों दोषों को कम करने वाला होता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।