भाजपा नेता शर्मा ने अभिनेत्री दीपिका पर की विवादित टिप्पणी
भाजपा नेता शर्मा ने अभिनेत्री दीपिका पर की विवादित टिप्पणीDeepika Pal -RE

भाजपा नेता शर्मा ने अभिनेत्री दीपिका पर की विवादित टिप्पणी

भोपाल, मध्यप्रदेश: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मामले का असर प्रदेश में भी, बीजेपी नेता ने की विवादित टिप्पणी।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बवाल का असर दिखाई दे रहा है जिसके चलते भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अभिनेत्री पर सवाल खड़े करते हुए विवादित टिप्पणी दी और कहा कि, अभिनेत्री को ‘छपास ’रोग हुआ है, आज वह देश को जलाने वालों के साथ खड़ी हैं। साथ ही देशद्रोहियों के साथ मिलकर एक्टिंग करने की बात कही।

राजनीति में बवाल तो कही सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू :

इस संबंध में भाजपा विधायक शर्मा ने टिप्पणी देते हुए कहा कि, फिल्मों में आप एक्टिंग करते हैं लेकिन देशद्रोहियों का समर्थन और देश जलाने वालों के साथ आप खड़े होंगे तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा, साथ ही कहा कि, देश आपको इसलिए स्वीकार करता है क्योंकि आप फिल्मों में अभिनय करते हैं लेकिन हिंदुस्तान देशभक्तों को पसंद करता है देशद्रोहियों को नहीं। इसके साथ ही संगीतकार जावेद अख्तर पर भी निशाना साधा और कहा कि, पहले के कई मामलों में बॉलीवुड के द्वारा किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के किसी मुद्दे या पाकिस्तान का समर्थन किए जाने पर हिंदुस्तानियों ने नहीं स्वीकारा है। अभिनेता अमिताभ बच्चन की तारिफ की।

अभिनेत्री दीपिका द्वारा JNU छात्रों के समर्थन से मच रहा बवाल :

बता दें कि, जेएनयू के छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ छात्रों द्वारा विरोध किया जा रहा है जिसमें छात्रों का समर्थन देने बीते दिन अभिनेत्री दीपिका पहुंची थी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मच गया इसे हाल ही में रिलीज होने वाली 'छपाक' फिल्म के प्रमोशन के तौर पर देखकर ट्रोल किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com