दूल्हे ने दहेज में मांगे 25 लाख, दुल्हन ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

भोपाल, मध्यप्रदेश: दहेज प्रताड़ना के मामले में दुल्हन ने मुंबई के दूल्हे समेत माता-पिता पर शादी से एक दिन पहले केस दर्ज कराया है।
दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज
दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्जPriyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ अप्रत्याशित घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है इस बीच ही राजधानी से एक खबर सामने आई है जहां दहेज प्रताड़ना के मामले में दुल्हन ने मुंबई के दूल्हे समेत माता-पिता पर शादी से एक दिन पहले केस दर्ज कराया है। बताते चलें कि, दूल्हे के परिवार ने लड़की के माता-पिता से 25 लाख रुपए की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवती का रिश्ता परिजन ने मुम्बई के एक डॉक्टर से तय किया था। सगाई में वर पक्ष को दहेज में महंगी कार, फर्नीचर सहित अन्य सामान की राशि अदा कर दी गई थी। कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए शादी की तारिख बढ़ाकर 29 नवंबर तय की गई थी। इन सब के बावजूद भी शादी से पहले दूल्हे और उसके माता-पिता ने फोन करके फ्लैट खरीदने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की और साथ ही नहीं असमर्थता जताने पर धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि, भोपाल निवासी लड़की का रिश्ता नवी मुंबई में रहने वाले नजीर अहमद पटवे के डॉक्टर बेटे अरबाज से तय किया गया था।

पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

इस संबंध में मामले को लेकर दुल्हन और उसके माता-पिता की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने शिकायत अमानत में खयानत और दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि, दुल्हन के पिता माजिद अली परिवार के साथ दूल्हे पक्ष के नजीर अहमद से इस मसले पर बात करने के लिए मुंबई भी गए थे। वहां उन्होंने डॉक्टर अरबाज और उसके माता-पिता से रिश्ता न तोड़ने की मिन्नतें कीं, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग 25 लाख की मांग पर अड़े रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com