बहन की हत्या
बहन की हत्याSocial Media

भोपाल: सगे भाई ने की थी बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, मध्य प्रदेश : कमलानगर पुलिस ने मल्टी अम्बेडकर नगर में हुई 35 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के कमलानगर पुलिस ने मल्टी अम्बेडकर नगर में हुई 35 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। युवती के सगे छोटे भाई ने ही सोते समय मुंह व नाक दबाकर बड़ी बहन की हत्या की थी। बड़ी बहन ही नौकरी कर घर का खर्च चलाती थी। आरोपी को डर था कि यदि बड़ी बहन की शादी हो गई तो घर का खर्च देना बंद कर देगी। इसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विगत 11 अटूबर को टी-1 मल्टी, अम्बेडकर नगर निवासी गेंदालाल भुमरकर की 35 वर्षीय बेटी वंदना भुमरकर को उसकी मां चन्द्रकला बाई गंभीर हालत में एंबुलेंस 108 की मदद से जेपी अस्पताल लेकर पहुंची थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद वंदना भुमरकर को मृत घोषित कर दिया था। अपने बयान में परिजनों ने वंदना के मौत के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की।

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तारPriyanka Yadav

बहन की शादी हो गई तो घर खर्च कौन देगा : आरोपी

इस बीच शार्ट पीएम रिपोर्ट आने से पुलिस सकते में आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक वंदना की मौत मुंह व नाक दबाने के कारण दम घुटने से हुई थी। नतीजतन अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए संदेहियों से पूछताछ की। इस बीच वंदना के छोटे भाई बबलू उर्फ महेश भुमरकर (32) निवासी ग्राम घोड़ा डोंगरी जिला बैतूल, ने बहन की हत्या करना कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि विगत 10-11 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब ढाई बजे उसने सोते समय वंदना का मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी थी। उसने बताया कि वंदना ही पूरे घर का खर्च चलाती थी। उसे डर था कि भविष्य में वंदना की शादी होने पर वह घर का खर्च व उसे पैसे देना बंद कर देगी। मृतका फिजियोथैरेपिस्ट थी और जवाहर चौक पर उसका क्लीनिक था।

शादी की बात सुनकर हुआ था विवाद

आरोपी महेश शादीशुदा है और कोई काम नहीं करता है। महेश का खर्च और उसके परिवार का खर्च वंदना ही वहन करती थी। वंदना ने भोपाल में एक फ्लैट भी ले लिया था। परिवार को संभालने के लिए उसने अब तक शादी नहीं की थी लेकिन भविष्य को देखते हुए अब शादी का विचार किया था। उसने परिजनों को यह बात बताई तो भाई महेश नाराज हो गया। उसका मानना था कि बहन शादी कर लेगी तो परिवार को खर्च देना भी बंद कर देगी। इस पर उसने हत्या की योजना बनाई। 10 अक्टूबर की रात्रि में सभी लोग सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे महेश उठा और बहन के कमरे में पहुंचा। उसने वंदना का मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी आरोपी ने पूर्व में कहा था कि, बहन की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com