मंत्रालय में राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई कैबिनेट बैठक, CM ने दिया संबोधन

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज अनलॉक के पहले दिन मंत्रालय में सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई जिसमें अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी है।
मंत्रालय में राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई कैबिनेट बैठक
मंत्रालय में राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई कैबिनेट बैठकSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना संकट का स्तर जहां कम होने लगा है वहीं, दूसरी ओर संक्रमण काल के बीच प्रदेश की धीमी पड़ी रफ्तार को पटरी पर लाने के प्रयास भी शुरू है, इसे लेकर ही आज अनलॉक के पहले दिन मंत्रालय में सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई जिसमें अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी है।

कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने किया संबोधन

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पूर्व संबोधित करते हुए बात कही है। जिसमें कहा कि, मध्यप्रदेश का मॉडल देश में अग्रणी है। इस कोविड काल में शिक्षा समूह की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। जब तक स्कूल, कॉलेज नहीं खुलते हैं, तब तक बच्चों की पढ़ाई कैसे सुचारू ढंग से चलती रहे, यह देखना होगा, ताकि बच्चे घर में बैठे-बैठे कुंठित भी न हों। साथ ही कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास वर्चुअली करना प्रारंभ कर दीजिए। जो व्यवस्थाएँ बनाई जा रही हैं, वो जनता के मन में विश्वास पैदा करेगी। कोविड के अनुकूल व्यवहार के लिए जनता में जागरुकता फैलाने के लिये योजना बनाएँ।

प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर कही बात

इस संबंध में, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर कहा कि, हमने परिश्रम की पराकाष्ठा की और प्रयत्नों की परिसीमा की, जिसका सुपरिणाम हमें मिल रहा है। आज कोविड 19 के 1,078 मामले आये हैं जबकि 4,000 से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। हमारा रिकवरी रेट 96% से अधिक है। 36 ज़िले ऐसे हैं, जहाँ सिंगल डिजिट में पॉज़िटिव केस हैं। अधिकांश ज़िलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे है। हम सभी ने अपनी जनता के साथ मिलके जो प्रयास किया, आज प्रदेश में उसके परिणाम आ रहे हैं। मैं इसके लिए आपको बधाई देता हूँ।

सीएम शिवराज ने मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मंत्री परिषद के सदस्य गण के साथ प्रदेश में अनलॉक की स्थिति की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 जून से कोरोना संक्रमण नियंत्रण व प्रबंधन के अन्तर्गत अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस बैठक में प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com