जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठकSocial Media

Bhopal : जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कर मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए यह निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज ने निवास कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक को संबोधित किया, बैठक में सीएम ने कहा है कि, जल जीवन मिशन के कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की, निवास कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कर मुख्यमंत्री शिवराज ने यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए है।

निवास कार्यालय में सीएम ने समीक्षा बैठक को किया संबोधित

मिली जानकारी के मुताबिक आज सीएम शिवराज ने निवास कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वित्त मनोज तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM ने जल जीवन मिशन में जारी कार्यो को गति देने के निर्देश देते हुए कहा-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन में जारी कार्यो को गति देने के निर्देश देते हुए कहा- प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचाना राज्य शासन की प्रतिबद्धता है। इस तकनीकी युग में कार्य में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित करने के लिए संबद्ध एजेंसियों को उनकी क्षमता के अनुसार ही कार्य आवंटित किया जाए और कार्य की प्रगति पर अधिकारी निरंतर निगरानी रखें। जल जीवन मिशन में संचालित गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए पर्याप्त तकनीकी अमला उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाए। जल जीवन मिशन में जहां जल-स्त्रोत कमजोर हों, वहां उसे समृद्ध करने के लिए जलाभिषेक अभियान में विशेष प्रयास किए जाएं। डिजिटल एन्ट्री और इलेक्ट्रानिक तरीके से कार्य के माप की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराएं। वही इस बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 51 हजार 585 ग्रामों में जल जीवन मिशन की गतिविधियों का आच्छादन किया जाना है, जिनमें 39 हजार 565 ग्रामों के लिए स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति और पूर्णता की संभावित तिथि की माहवार जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com