पौधारोपण की परंपरा जारी: आज मुख्यमंत्री शिवराज ने निवास पर लगाया नीम का पौधा

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीएम का रोजाना एक पौधारोपण करने का संकल्प सतत् रूप से जारी है, इसी क्रम में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नीम का पौधा लगाया है।
आज मुख्यमंत्री शिवराज ने लगाया नीम का पौधा
आज मुख्यमंत्री शिवराज ने लगाया नीम का पौधाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, सीएम का रोजाना एक पौधारोपण करने का संकल्प सतत् रूप से जारी है, अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा राजधानी के स्मार्ट पार्क में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है। इसी क्रम में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नीम का पौधा लगाया है।

सीएम शिवराज ने लगाया नीम का पौधा :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर नीम का पेड़ लगाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा- पेड़-पौधे हमें जीवन देते हैं और हमारे संसार को सुंदर व समृद्ध बनाते हैं। आपसे भी आग्रह है कि विशिष्ट अवसरों पर पौधे अवश्य लगायें और धरती को अधिक हरा-भरा बनायें।

सीएम ने किया ट्वीट-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि धरा की समृद्धि के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में आज मैंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। नीम के पौधे के अनेक औषधीय गुण हैं, यह संक्रमण दूर करता है। दंत रोगों के उपचार में इसका उपयोग है। नीम की पत्तियों को सुखाकर विभिन्न औषधियां तैयार की जाती हैं।

बताते चलें कि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है, इसकी पत्तियों से लेकर इसके बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी होते हैं, त्वचा, पेट, आँखें और विषाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अद्भुत होता है। इसकी पत्तियाँ किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोक सकती हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- नीम का पेड़ साक्षात मंगलदेव हैं, कहते हैं कि इस पेड़ की सेवा करने से आपके जीवन में सदैव मंगल और शुभ होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप जन्मदिन या विशिष्ट अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाइये। हम सबके प्रयास से ही धरती समृद्ध होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com