क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के ग्रुप से जुड़े सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप का पर्दाफाश
चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप का पर्दाफाशSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के ग्रुप से जुड़े सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ग्रुप से जुड़े सदस्य चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, अभी ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी नहीं हुई है ग्रुप से जुड़े सदस्य की गिरफ्तारी से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं।

ये था ग्रुप का नाम

प्राप्त जानकारी अनुसार- ग्रुप "भाभी जी घर पर हैं" के नाम से चल रहा था हालांकि कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप्प ग्रुप का पर्दाफाश किया गया था। ग्रुप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े वीडियो अपलोड होते थे। यह ग्रुप सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो को वायरल करता था। मौका मिलते ही चाइल्ड पोर्नोग्राफी के ग्रुप से जुड़े सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा पूर्व एक व्हाटअप्स ग्रुप 'भाभी जी घर पर हैं' की मॉनिटरिंग के उपरांत यह पाया गया था की इस ग्रुप में बच्चों के अश्लील वीडियो एवं वीडियो वायरल किये जा रहे हैं जो की समाज में बच्चो के स्वभाव पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं हालांकि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े सदस्य में हेमंत भार्गव पकड़ा गया है जो गुना का है लेकिन अभी चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप्प ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार नही हुआ है।

आरोपी ने बताया-

इस ग्रुप के सभी सदस्य इंटरनेट के माध्यम से या अन्य तरीके की सहायता से अश्लील फोटो वीडियो का कलेक्शन करते थे एवं उनको अपने ग्रुप में वायरल करते हैं पूछने पर आरोपी ने बताया कि केवल वह शौकिया करता था।

पुलिस ग्रुप एडमिन की तलाश जुटी

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप्प ग्रुप के एडमिन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है हालांकि पुलिस ग्रुप से जुड़े सदस्याें से पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि ग्रुप एडमिन भी जल्दी पकड़ा जायेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com