CM चौहान ने प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की जयंती पर किया कोटिशः नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश: भारत के प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी की जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्मरण करते हुए नमन किया है।
CM चौहान ने प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की जयंती पर किया नमन
CM चौहान ने प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की जयंती पर किया नमनSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर सरकार द्वारा कई योजनाओं पर कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आज यानि 28 जनवरी को भारत के प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी की जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मरण करते हुए नमन किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने कोटि - कोटि नमन किया

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा कि, 1947 के भारत-पाक युद्ध में अपने कौशल और रणनीतियों से पाकिस्तान को नाकों चने चबवाने वाले, भारत के प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी की जयंती पर कोटिशः नमन किया है। राष्ट्र की सेवा व सुरक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले सपूत के रूप में देश आपको सदैव याद करेगा।

भारत के पहले ऐसे नागरिक है के. एम. करिअप्पा

इस संबंध में आपको बताते चलें कि, के. एम. करिअप्पा भारत के पहले ऐसे नागरिक थे जिन्हें भारतीय सेना की कमान मिली थी, वह पहले भारतीय आर्मी चीफ के तौर पर नियुक्त किए गए थे। वह पहले 'प्रथम कमांडर इन चीफ' थे, उनका पूरा नाम कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा था। कई साल भारत का नेतृत्व किया. उन्होंने साल 1947 में हुए भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व भी किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com