भोपाल: CM ने 100 दीनदयाल रसोई केन्द्रों व योजना के पोर्टल का किया लोकार्पण

भोपाल, मध्यप्रदेश। CM ने कन्या पूजन कर दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में बने 100 रसोई केंद्रों व योजना के पोर्टल के लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत की।
रसोई केन्द्रों व योजना के पोर्टल का किया लोकार्पण
रसोई केन्द्रों व योजना के पोर्टल का किया लोकार्पणSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। शिवराज सरकार मध्यप्रदेश को "आत्मनिर्भर मप्र" बनाने के लिए कई योजनाओं को लेकर नई-नई व्यवस्था बना रही है, बता दें कि आज यानि शुक्रवार को दोपहर से राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हाल में 100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित है। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में बने 100 रसोई केंद्रों व योजना के पोर्टल के लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत की।

मिली जानकारी के अनुसारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, मुख्यमंत्री दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केन्द्रों व योजना के पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया है। बता दें कि रसोई केन्द्र 52 जिला मुख्यालय और 6 धार्मिक नगर मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में संचालित है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने नागरिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद

मुरैना जिले के शकील ने मुख्यमंत्री को बताया- ठेला लगाने के लिये मुझे शासकीय सहायता मिली। इसके लिय मुझे 10 हजार रुपये का लोन मिला है। मैं दीनदयाल रसोई केंद्र में भोजन करता हूं। 3-4 साल से भोजन कर रहा हूं। यह योजना काफी अच्छी है। लॉकडाउन के दौरान इससे हमें मदद मिली।

नगर पालिका परिषद धार के बाबू सिंह ने बताया- वो यहां के रसोई केंद्र में 2-3 साल से भोजन कर रहे हैं। यहां काफी अच्छा भोजन मिलता है। हमें खाने में सब्जी, रोटी, दाल, चावल मिलता है। इस योजना से हमे मदद मिली है।

उज्जैन के संतोष ने सीएम से चर्चा करते हुये बताया- मैं यहां की दीनदयाल रसोई में कई सालों से भोजन कर रहा हूँ। यहां अच्छा भोजन मिलता है। यह योजना हम लोगों के लिये काफी मददगार है।

इंदौर के कालू सिंह ने मुख्यमंत्री से बताया- मैं मजदूरी करता हूं। मैंने आज दीनदयाल रसोई में भोजन किया, यहां का भोजन काफी अच्छा था, यहां 10 रुपये में पेट भर भोजन मिल जाता है, बाहर कहीं भी इतने में भोजन नहीं मिलता। अब मैं यही पर भोजन किया करूंगा।

बता दें कि दीनदयाल रसोई थाली में रोटी, मौसमी सब्जी, दाल एवं चावल दिया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री चौहान रसोई योजना की सतत निगरानी के लिए बनाये गये पोर्टल का भी लोकार्पण किया है, बता दें कि पोर्टल में प्रतिदिन लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, रसोई केन्द्रों का विवरण, ऑनलाइन रसोई केन्द्रों और नगरीय निकायों को दान देने की सुविधा जन-सामान्य के लिये की गई है। सीएम ने कहा- भोजन है, तो जिंदगी है। अपने-अपने गांव छोड़कर दूर-दराज शहरों में हम सब आते हैं, तो इसीलिए कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो जाये, रोटी, कपड़ा, मकान जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हमारी सरकार हर गरीब को यह देने के लिए संकल्पित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com