मुख्यमंत्री शिवराज ने आज स्मार्ट उद्यान में लगाया चम्पा का पौधा, कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज सीएम ने चम्पा का पौधा लगाया, इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने आज लगाया चम्पा का पौधा
मुख्यमंत्री ने आज लगाया चम्पा का पौधाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में शिवराज सरकार द्वारा जहां कोरोना महामारी पर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक दिन पौधा लगाने की परंपरा भी जारी है, प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान अब तक कई पौधे लगा चुके हैं, दैनिक संकल्प के क्रम में आज सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया।

CM चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने इस वर्ष नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और वे प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चम्पा का पौधा शुभ माना गया है। पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

बता दें कि चम्पा के खूबसूरत, मंद, सुगंधित हल्के सफेद, पीले फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं, चम्पा का वृक्ष मंदिर परिसर और आश्रम के वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है।

सीएम शिवराज ने पौधे का बताया महत्व- सीएम शिवराज ने कहा कि चम्पा के फूल सुगन्धित होते हैं, यह एक जड़ी-बूटी भी है, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। पथरी और बुखार में भी चम्पा उपयोगी है। भारत में पूर्वी हिमालय पर चम्पा के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं, चम्पा का उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है।

पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा-

आम नागरिकों से विशेष अवसरों पर पौधा लगाने की अपील: CM

इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व भविष्य में संकट में न पड़े, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, मैं रोज़ एक पेड़ लगा रहा हूँ, इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए आम नागरिकों से विशेष अवसरों पर पौधा लगाने की अपील की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com