#SamarpanDiwas: पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज यानि 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित की है।
पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर CM ने किया नमन
पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर CM ने किया नमनSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां सरकार द्वारा कई योजनाओं पर कार्य जारी है वहीं दूसरी तरफ आज यानि 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित की है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर किया नमन

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की लालसा हर मनुष्य में जन्मजात होती है और समग्र रूप में इनकी संतुष्टि भारतीय संस्कृति का सार है।-दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता, चिंतक, विचारक श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आगे लिखा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे, हमारे श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि शिक्षा एक निवेश है और यही शिक्षित व्यक्ति आगे चलकर समाज की सेवा करेगा।

भाजपा सहयोग निधि के संग्रहण का चलाएगी अभियान

इस संबंध में, आज गुरूवार को आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण का अभियान भी चलाएगी। बताते चलें कि, आजीवन सहयोग निधि के तहत भाजपा पार्टी ने 25 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी से 28 फरवरी तक समर्पण अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दें कि, 11 फरवरी को भोपाल में सुबह 9ः30 बजे भोपाल पार्टी कार्यालय व लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता माल्यार्पण करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com